लुधियाना के पोश इलाके में महिलाएं भिड़ी:पार्क में सैर करने गई महिला से की मारपीट, योगा करते समय देती थी गालियां

लुधियाना के पोश इलाके बाड़ेवाल में पार्क में सैर करने गई एक महिला के साथ तीन महिलाओं द्वारा कथित तौर पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकियां देने का मामला सामने आया है। चारों महिलाएं पार्क में भिड़ गई। शिकायत के आधार पर थाना सराभा नगर पुलिस ने तीन महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान वीरां पासी निवासी #8-ए ग्रीन एवेन्यू, बाड़ेवाल, शारूती आचारियां निवासी #27 ग्रेवाल स्ट्रीट, फार्म, न्यू अग्र नगर, बाड़ेवाल और नीरज शर्मा निवासी न्यू अग्र नगर, बाड़ेवाल के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 115(2), 126(2), 351(2) और 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है। 5 अगस्त को पार्क में सैर करने गई थी महिला
पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता बलविंदर कौर निवासी #12-ए दलजीत नगर, बाड़ेवाल, ने बताया कि उनके घर के पास एक पार्क बना हुआ है। इस पार्क में रोजाना कुछ महिलाएं सैर करने के लिए आती हैं। इनमें कुछ महिलाएं पिछले 2-3 महीनों से ही सैर करने के लिए पार्क में आ रही हैं। महिला के मुताबिक 5 अगस्त को वह भी पार्क में सैर करने के लिए गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि पार्क में उसे आंटी तेजिंदर कौर सैणी मिलीं और दोनों सैर करने लगीं। इसी दौरान पार्क में योग कर रही महिलाओं में से वीरां पासी, शारूती आचारियां और नीरज शर्मा उसके पास आ गईं। महिला का आरोप है कि तीनों ने मिलकर उसके साथ कथित तौर पर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के बाद जान से मारने की धमकी
शिकायतकर्ता के अनुसार तीनों महिलाओं ने उसके साथ मारपीट करने के बाद उसे जान से मारने की धमकियां भी दीं। घटना के बाद महिला ने पुलिस को शिकायत दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर थाना सराभा नगर पुलिस ने वीरां पासी, शारूती आचारियां और नीरज शर्मा के खिलाफ धारा 115(2), 126(2), 351(2) और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों के साथ-साथ पार्क में मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *