किशनगंज के सदर थाना क्षेत्र में महानंदा नदी से 14 साल के स्टूडेंट अब्दुल हादिर का शव लगभग 24 घंटे बाद बरामद किया गया है। छात्र मंगलवार को नदी में डूब गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खगड़ा निवासी अब्दुल हादिर मंगलवार दोपहर अपने तीन दोस्तों के साथ घर से निकला था। ये सभी छात्र टाउन थाना क्षेत्र के बेथल मिशन स्कूल में पढ़ते हैं। परिजनों को स्कूल जाने की बात कहकर निकले चारों दोस्त चकला पंचायत के पास महानंदा नदी में नहाने चले गए थे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में खोज अभियान नहाने के दौरान अब्दुल हादिर गहरे पानी में चला गया और नदी की तेज धारा में बहकर लापता हो गया। अब्दुल के साथ मौजूद उसके दोस्त विश्वजीत कुमार, अनुपम कुमार और जी.के. पासवान ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों, पुलिस और गोताखोरों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की सहायता से नदी में खोज अभियान शुरू किया गया। क्लास 8 का स्टूडेंट था मृतक मंगलवार को कई घंटों की तलाश के बावजूद छात्र का पता नहीं चल सका था। बुधवार को दोबारा शुरू किए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान घटना स्थल से लगभग 2 किलोमीटर दूर छात्र का शव बरामद किया गया। मृतक अब्दुल हादिर कक्षा आठ का छात्र था। अंचल अधिकारी राहुल कुमार ने पुष्टि की है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। किशनगंज के सदर थाना क्षेत्र में महानंदा नदी से 14 साल के स्टूडेंट अब्दुल हादिर का शव लगभग 24 घंटे बाद बरामद किया गया है। छात्र मंगलवार को नदी में डूब गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खगड़ा निवासी अब्दुल हादिर मंगलवार दोपहर अपने तीन दोस्तों के साथ घर से निकला था। ये सभी छात्र टाउन थाना क्षेत्र के बेथल मिशन स्कूल में पढ़ते हैं। परिजनों को स्कूल जाने की बात कहकर निकले चारों दोस्त चकला पंचायत के पास महानंदा नदी में नहाने चले गए थे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में खोज अभियान नहाने के दौरान अब्दुल हादिर गहरे पानी में चला गया और नदी की तेज धारा में बहकर लापता हो गया। अब्दुल के साथ मौजूद उसके दोस्त विश्वजीत कुमार, अनुपम कुमार और जी.के. पासवान ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों, पुलिस और गोताखोरों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की सहायता से नदी में खोज अभियान शुरू किया गया। क्लास 8 का स्टूडेंट था मृतक मंगलवार को कई घंटों की तलाश के बावजूद छात्र का पता नहीं चल सका था। बुधवार को दोबारा शुरू किए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान घटना स्थल से लगभग 2 किलोमीटर दूर छात्र का शव बरामद किया गया। मृतक अब्दुल हादिर कक्षा आठ का छात्र था। अंचल अधिकारी राहुल कुमार ने पुष्टि की है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


