अररिया शहर के जहांगीर बस्ती वार्ड संख्या 18 से गुजरने वाली कोशी धार में नहाने के दौरान एक 6 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। घटना बुधवार को हुई। बालक को ग्रामीणों की मदद से पानी से बाहर निकालकर सदर अस्पताल अररिया ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत बालक की पहचान जहांगीर बस्ती निवासी इसराफिल के पुत्र रहमत के रूप में हुई है। रहमत की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई। देखें, मौके से आई तस्वीरें… परिजन बोले-गांव के बच्चों के साथ गया था परिजनों ने बताया कि मंगलवार देर रात रहमत की नानी का निधन हो गया था। बुधवार को परिवार के सभी सदस्य अंतिम संस्कार की तैयारियों में व्यस्त थे। इसी दौरान रहमत गांव के चार-पांच अन्य बच्चों के साथ घर के पास कोशी धार में नहाने चला गया। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। ग्रामीणों ने बच्चे को पहुंचाया अस्पताल साथ नहा रहे बच्चों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बालक की तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद रहमत को पानी से बाहर निकाला गया और तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक ओर नानी की मौत से परिवार पहले ही गम में डूबा था, वहीं 6 वर्षीय मासूम की मौत ने परिवार की मुश्किलें और बढ़ा दीं। जहांगीर बस्ती में भी मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कोशी धार में गहरे पानी के कारण पहले भी हादसे का खतरा बना रहता है। अररिया शहर के जहांगीर बस्ती वार्ड संख्या 18 से गुजरने वाली कोशी धार में नहाने के दौरान एक 6 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। घटना बुधवार को हुई। बालक को ग्रामीणों की मदद से पानी से बाहर निकालकर सदर अस्पताल अररिया ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत बालक की पहचान जहांगीर बस्ती निवासी इसराफिल के पुत्र रहमत के रूप में हुई है। रहमत की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई। देखें, मौके से आई तस्वीरें… परिजन बोले-गांव के बच्चों के साथ गया था परिजनों ने बताया कि मंगलवार देर रात रहमत की नानी का निधन हो गया था। बुधवार को परिवार के सभी सदस्य अंतिम संस्कार की तैयारियों में व्यस्त थे। इसी दौरान रहमत गांव के चार-पांच अन्य बच्चों के साथ घर के पास कोशी धार में नहाने चला गया। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। ग्रामीणों ने बच्चे को पहुंचाया अस्पताल साथ नहा रहे बच्चों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बालक की तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद रहमत को पानी से बाहर निकाला गया और तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक ओर नानी की मौत से परिवार पहले ही गम में डूबा था, वहीं 6 वर्षीय मासूम की मौत ने परिवार की मुश्किलें और बढ़ा दीं। जहांगीर बस्ती में भी मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कोशी धार में गहरे पानी के कारण पहले भी हादसे का खतरा बना रहता है।


