AUS vs BAN Test 2026: बांग्लादेश को कमजोर समझने की भूल नहीं करेगी ऑस्ट्रेलिया! पिछली सीरीज में झेल चुकी है करारी हार

AUS vs BAN Test 2026: बांग्लादेश को कमजोर समझने की भूल नहीं करेगी ऑस्ट्रेलिया! पिछली सीरीज में झेल चुकी है करारी हार

Ban vs Aus Test Series 2026: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला डारविन में 13 अगस्त से खेला जाएगा। इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया की दूसरे दर्जे की टीम के खिलाफ बांग्लादेश की टीम बुरी तरह से हार गई थी। हालांकि इसके बावजूद पैट कमिंस एंड कंपनी बांग्लादेश को हल्के में लेने की भूल नहीं करेगी। पिछली बार दोनों टीमें 2017 में आमने सामने हुई थीं, जहां 2 टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म हुई थी। उस सीरीज के पहले ही मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश ने 20 रन से हराकर इतिहास बदल दिया था।

इतिहास में बांग्लादेश को मिली है 8 जीत

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में यह पहली और क्रिकेट की पिच पर सिर्फ दूसरी जीत थी। इससे पहले 2005 में ऑस्ट्रेलिया को बांग्लादेश के खिलाफ नेटवेस्ट ट्राई सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। बांग्लादेश की टीम ऑस्ट्रेलिया को वनडे में सिर्फ 3, टेस्ट में एक और टी20 में 4 बार हरा पाई है। 2017 में मिली जीत बांग्लादेश के लिए इसलिए भी खास थी, क्योंकि इस टीम में स्टीव स्मिथ, ग्लैन मैक्सवेल, मैथ्यू वेट, डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड जैसे खिलाड़ी खेले थे। दोनों टीमों के बीच अब तक 6 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें से 5 ऑस्ट्रेलिया ने और 1 बांग्लादेश ने जीता है।

ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर उसे हैरान कर दिया था। पहली पारी में बांग्लादेश ने 260 रन बनाए थे। तमीम इकबाल ने 71 और शाकिब अल हसन ने 84 रन की पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में सिर्फ 217 रन पर सिमट गई। इस तरह बांग्लादेश ने कर 43 रन की बढ़त हासिल कर ली थी। बांग्लादेश के लिए शाकिब अल हसन ने 5 और मेहदी हसन ने 3 विकेट चटकाए थे।

दूसरी पारी में बांग्लादेश 221 रन पर सिमट गई थी। तमीम इकबाल ने एक बार फिर 78 रन की शानदार पारी खेली थी, जबकि बांग्लादेश की तरफ से नाथन लायन ने 6 विकेट चटकाए थे। पहली पारी में मिले 43 रन की बढ़त के आधार पर बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 265 रन का लक्ष्य दिया था। डेविड वॉर्नर के शतक के बावजूद ऑस्ट्रेलिया 244 रन पर सिमट गई और 20 रन से मैच हार गई। शाकिब अल हसन ने दूसरी पारी में भी 5 विकेट लिए। उस मैच में शाकिब अल हसन भारी पड़े थे और उन्होंने 89 रन बनाने के साथ कुल 10 विकेट चटकाए थे, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *