जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र स्थित गुलामीचक गांव में बुधवार को खेत में पटवन के दौरान 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार की चपेट में आने से 75 वर्षीय किसान बच्चू यादव की मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बच्चू यादव अपने खेत में सिंचाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार अचानक नीचे आ गया और वे उसकी चपेट में आ गए। करंट लगने से वे गंभीर रूप से झुलस गए। घटनास्थल के आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र कुमार शाही ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर काको थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि खेत के ऊपर से गुजर रहा बिजली का तार काफी नीचे झूल रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र स्थित गुलामीचक गांव में बुधवार को खेत में पटवन के दौरान 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार की चपेट में आने से 75 वर्षीय किसान बच्चू यादव की मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बच्चू यादव अपने खेत में सिंचाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार अचानक नीचे आ गया और वे उसकी चपेट में आ गए। करंट लगने से वे गंभीर रूप से झुलस गए। घटनास्थल के आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र कुमार शाही ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर काको थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि खेत के ऊपर से गुजर रहा बिजली का तार काफी नीचे झूल रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।


