मुजफ्फरपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, पर्यटन मंत्री हुए शामिल:11 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा, हर घर में तिरंगा लगाने की अपील

मुजफ्फरपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, पर्यटन मंत्री हुए शामिल:11 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा, हर घर में तिरंगा लगाने की अपील

मुजफ्फरपुर में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। लेकफ्रंट के कम्युनिटी हॉल से शुरू हुई यात्रा शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल, कंपनीबाग तक पहुंची। यात्रा में जिले के 11 स्कूलों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के साथ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और शहर के गणमान्य लोग शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर बच्चे पूरे उत्साह के साथ ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। यात्रा की शुरुआत बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता और जिलाधिकारी कुमार गौरव ने गुब्बारे उड़ाकर की। इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा, नगर विधायक रंजन कुमार समेत जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। करीब एक किलोमीटर तक चली यात्रा के दौरान पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में नजर आया। खुदीराम बोस स्मारक पर राष्ट्रगान के साथ हुआ समापन तिरंगा यात्रा कंपनीबाग स्थित शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल पर पहुंची, जहां राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। यात्रा में जिला स्कूल, चापमैन स्कूल, महिला समेत 11 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बच्चों में तिरंगा यात्रा को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। ‘तिरंगा स्वाभिमान, एकता और बलिदान का प्रतीक’ पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि तिरंगा हमारे स्वाभिमान, एकता और स्वतंत्रता के लिए दिए गए बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हर घर में तिरंगा जरूर लगाएं और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी व सम्मान को प्रदर्शित करें। जिलाधिकारी कुमार गौरव ने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत यह यात्रा आयोजित की गई है। इसमें छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। उन्होंने जिलेवासियों से अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की। बच्चों में दिखा उत्साह वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने कहा कि तिरंगा यात्रा में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। आजादी के आंदोलन के दौर में भी प्रभात फेरी के माध्यम से लोगों को जोड़ा जाता था। इस तरह की यात्राएं आज भी समाज को जोड़ने और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का काम करती हैं। वहीं, नगर विधायक रंजन कुमार ने कहा कि तिरंगे की शान और राष्ट्रभक्ति के उत्साह से सराबोर यह यात्रा सभी के मन में देशप्रेम की भावना को और प्रगाढ़ करने वाली रही। मुजफ्फरपुर में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। लेकफ्रंट के कम्युनिटी हॉल से शुरू हुई यात्रा शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल, कंपनीबाग तक पहुंची। यात्रा में जिले के 11 स्कूलों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के साथ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और शहर के गणमान्य लोग शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर बच्चे पूरे उत्साह के साथ ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। यात्रा की शुरुआत बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता और जिलाधिकारी कुमार गौरव ने गुब्बारे उड़ाकर की। इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा, नगर विधायक रंजन कुमार समेत जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। करीब एक किलोमीटर तक चली यात्रा के दौरान पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में नजर आया। खुदीराम बोस स्मारक पर राष्ट्रगान के साथ हुआ समापन तिरंगा यात्रा कंपनीबाग स्थित शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल पर पहुंची, जहां राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। यात्रा में जिला स्कूल, चापमैन स्कूल, महिला समेत 11 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बच्चों में तिरंगा यात्रा को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। ‘तिरंगा स्वाभिमान, एकता और बलिदान का प्रतीक’ पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि तिरंगा हमारे स्वाभिमान, एकता और स्वतंत्रता के लिए दिए गए बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हर घर में तिरंगा जरूर लगाएं और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी व सम्मान को प्रदर्शित करें। जिलाधिकारी कुमार गौरव ने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत यह यात्रा आयोजित की गई है। इसमें छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। उन्होंने जिलेवासियों से अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की। बच्चों में दिखा उत्साह वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने कहा कि तिरंगा यात्रा में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। आजादी के आंदोलन के दौर में भी प्रभात फेरी के माध्यम से लोगों को जोड़ा जाता था। इस तरह की यात्राएं आज भी समाज को जोड़ने और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का काम करती हैं। वहीं, नगर विधायक रंजन कुमार ने कहा कि तिरंगे की शान और राष्ट्रभक्ति के उत्साह से सराबोर यह यात्रा सभी के मन में देशप्रेम की भावना को और प्रगाढ़ करने वाली रही।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *