सीवान में दिनदहाड़े एक फाइनेंसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नीतीश कुमार(30) के रूप में हुई है। दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने नीतीश को घेरकर फायरिंग की। गोली लगने के बाद नीतीश जमीन पर गिर पड़ा। अपराधियों ने गोली मारने के बाद नीतीश को हिला-डुलाकर देखा, फिर मौके से भाग निकले। अपराधियों ने वारदात को अंजाम जीबी नगर थाना से 500 मीटर की दूरी पर दी है। घटना तरवारा नहर के पास की है। पहले घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरी खबर
परिजन ने बताया कि नीतीश अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने के बाद बाजार गए थे। वहां दाढ़ी बनवाने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तरवारा नहर के पास दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। अपराधियों ने बेहद करीब से नीतीश को निशाना बनाकर कई गोलियां चलाईं। फायरिंग के बाद अपराधी कुछ दूर गए और फिर वापस लौटकर नीतीश की स्थिति देखी, अपराधियों ने नीतीश को हिला-डुला कर देखा। इसके बाद सभी मौके से फरार हो गए। सिर, सीना, पेट और हार्ट में मारी गोली गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस और परिजनों को सूचना दी। जीबी नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल नीतीश को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर गई। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक नीतीश के भतीजे सन्नी ने बताया कि चार गोलियां शरीर के अंदर फंसी हुई हैं, जो सिर, सीना, पेट और हार्ट में लगी हैं। वहीं, डॉक्टर ने कहा कि गोली मारने वालों ने टारगेट कर उन्हीं जगहों पर गोली मारी है, जहां से बचने की उम्मीद ना के बराबर हो। डॉक्टर के अनुसार, हार्ट में गोली लगने से वह फट गया है, वहीं सिर की भी मेजर बोन टूट गई हैं। इसी तरह जहां भी गोली मारी गई है, उस जगह का होल और पार्ट क्षतिग्रस्त हो गया है। FSL और SIT ने शुरू की जांच पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे का कारण साफ नहीं है। आरोपियों की पहचान और मर्डर के मोटिव को खंगाला जा रहा है। इलाके के सीसीटीवी की भी जांच की जा ही है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। ——————— ये खबर भी पढ़ें पटना में बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली:SSP की क्राइम मीटिंग के दौरान बड़ी वारदात; परिवार बोला- घर के बाहर खड़ा था शुभम पटना में एक बार फिर से बदमाशों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है। इधर पटना के एसएसपी कार्तिकेश शर्मा मंगलवार की शाम क्राइम मीटिंग ले रहे थे, उधर अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के सीने में 4 गोलियां उतार दीं। युवक की पहचान शुभम कुमार यादव के रूप में हुई। उसे गंभीर हालत प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गोली मारने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना रामकृष्णा नगर थाना के भूपतिपुर ज्योतिष बाबा रोड की है। पूरी खबर पढ़ें सीवान में दिनदहाड़े एक फाइनेंसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नीतीश कुमार(30) के रूप में हुई है। दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने नीतीश को घेरकर फायरिंग की। गोली लगने के बाद नीतीश जमीन पर गिर पड़ा। अपराधियों ने गोली मारने के बाद नीतीश को हिला-डुलाकर देखा, फिर मौके से भाग निकले। अपराधियों ने वारदात को अंजाम जीबी नगर थाना से 500 मीटर की दूरी पर दी है। घटना तरवारा नहर के पास की है। पहले घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरी खबर
परिजन ने बताया कि नीतीश अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने के बाद बाजार गए थे। वहां दाढ़ी बनवाने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तरवारा नहर के पास दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। अपराधियों ने बेहद करीब से नीतीश को निशाना बनाकर कई गोलियां चलाईं। फायरिंग के बाद अपराधी कुछ दूर गए और फिर वापस लौटकर नीतीश की स्थिति देखी, अपराधियों ने नीतीश को हिला-डुला कर देखा। इसके बाद सभी मौके से फरार हो गए। सिर, सीना, पेट और हार्ट में मारी गोली गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस और परिजनों को सूचना दी। जीबी नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल नीतीश को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर गई। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक नीतीश के भतीजे सन्नी ने बताया कि चार गोलियां शरीर के अंदर फंसी हुई हैं, जो सिर, सीना, पेट और हार्ट में लगी हैं। वहीं, डॉक्टर ने कहा कि गोली मारने वालों ने टारगेट कर उन्हीं जगहों पर गोली मारी है, जहां से बचने की उम्मीद ना के बराबर हो। डॉक्टर के अनुसार, हार्ट में गोली लगने से वह फट गया है, वहीं सिर की भी मेजर बोन टूट गई हैं। इसी तरह जहां भी गोली मारी गई है, उस जगह का होल और पार्ट क्षतिग्रस्त हो गया है। FSL और SIT ने शुरू की जांच पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे का कारण साफ नहीं है। आरोपियों की पहचान और मर्डर के मोटिव को खंगाला जा रहा है। इलाके के सीसीटीवी की भी जांच की जा ही है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। ——————— ये खबर भी पढ़ें पटना में बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली:SSP की क्राइम मीटिंग के दौरान बड़ी वारदात; परिवार बोला- घर के बाहर खड़ा था शुभम पटना में एक बार फिर से बदमाशों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है। इधर पटना के एसएसपी कार्तिकेश शर्मा मंगलवार की शाम क्राइम मीटिंग ले रहे थे, उधर अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के सीने में 4 गोलियां उतार दीं। युवक की पहचान शुभम कुमार यादव के रूप में हुई। उसे गंभीर हालत प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गोली मारने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना रामकृष्णा नगर थाना के भूपतिपुर ज्योतिष बाबा रोड की है। पूरी खबर पढ़ें


