Srinagar में Tiranga Yatra का LG Manoj Sinha ने किया नेतृत्व, कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस का उत्साह

स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी कर रहे कश्मीर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है और घाटी के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को कई तिरंगा रैलियों और यात्राओं का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने बताया कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने यहां डल झील के किनारे आयोजित तिरंगा रैली का नेतृत्व किया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने उनके साथ मार्च किया। सिन्हा ने अपने ‘एक्स’ खाते पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सचमुच एक ऐतिहासिक दिन!

आज श्रीनगर में तिरंगा यात्रा में शामिल होने और लोगों को संबोधित करने पर गर्व हो रहा है। इस पवित्र भूमि पर तिरंगा भारत की जीवंत चेतना के रूप में ऊंचा लहरा रहा है और वंदे मातरम इसकी अमर आवाज के रूप में गूंज रहा है। यह हमारी साझा शक्ति, एकता और अटूट देशभक्ति का प्रतीक है।’’
अधिकारियों के अनुसार, शोपियां जिले में भी तिरंगा रैली निकाली गई, जिसमें जिले के उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने हिस्सा लिया।

शोपियां में मंगलवार को मोटरसाइकिलों पर तिरंगा रैली निकाली गई। कभी यह क्षेत्र आतंकवाद के लिए खबरों में रहता था। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम, अनंतनाग, पुलवामा, त्राल, पंपोर और अवंतीपोरा क्षेत्रों में भी तिरंगा रैलियां आयोजित की गईं।

अधिकारियों ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस से पहले घाटी में इस तरह के और कार्यक्रम आयोजित किए जाने की योजना है। प्रशासन स्वतंत्रता दिवस समारोह के बृहस्पतिवार को होने वाले पूर्ण अभ्यास की तैयारियों में जुटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *