रतिया में नशीले पदार्थ समेत युवक अरेस्ट:तलाशी में मिली अफीम, पंजाब से लाकर बेचता था, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और खाली पाउच जब्त

रतिया में नशीले पदार्थ समेत युवक अरेस्ट:तलाशी में मिली अफीम, पंजाब से लाकर बेचता था, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और खाली पाउच जब्त

फतेहाबाद जिले में सीआईए रतिया पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रतिया कस्बे में की गई। आरोपी युवक की पहचान गांव घोटड़ू निवासी आकाशदीप सिंह के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 605 ग्राम अफीम बरामद हुई है। सीआईए रतिया प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गश्त पर थी। उन्हें सूचना मिली कि आकाशदीप सिंह पंजाब से अफीम लाकर रतिया में बेचता है और वह टोहाना चुंगी, रतिया के पास अफीम लेकर आने वाला है। नाकाबंदी करके पकड़ा गया आरोपी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जिंगो हेयर सैलून के पास नाकाबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके काले रंग के पिट्ठू बैग से 605 ग्राम अफीम, एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक कांटा और 20 खाली पारदर्शी पाउच बरामद हुए। इस संबंध में थाना शहर रतिया में एनडीपीएस एक्ट की धारा 18C/61/85 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और मामले में आगे की जांच जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *