महाबोधि एक्सप्रेस(12398) में यात्रा के दौरान बुजुर्ग यात्री की मौत हो गई। गयाजी जंक्शन पहुंचने पर रेल थाना पुलिस ने ट्रेन के कोच नंबर एस-1 से यात्री का शव बरामद किया। शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, यात्री एस-1 कोच की बर्थ नंबर 33 (लोअर) पर सफर कर रहे थे। मृतक का नाम के. के. पचेरिवाल (73) बताया जा रहा है। विंध्याचल स्टेशन से गयाजी के लिए यात्रा कर रहे थे। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक मृतक की आधिकारिक पहचान, उनके परिजनों या परिचितों के माध्यम से सुनिश्चित नहीं की गई है। छानबीन में जुटी पुलिस रेल पुलिस को मृतक के पास से एक मोबाइल फोन भी मिला है। पुलिस ने उस नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन किसी से बात नहीं हो सकी है। इस कारण मृतक के परिजनों तक तत्काल सूचना पहुंचाने में कठिनाई हो रही है। पुलिस अब उपलब्ध जानकारी के आधार पर परिजनों का पता लगाने में जुटी है। मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए रेल थाना पुलिस ने उनकी तस्वीर जारी की है। पुलिस ने आम जनता और परिचितों से अपील की है कि तस्वीर देखकर मृतक की पहचान करने में सहयोग करें। फिलहाल यात्री की मौत किस वजह से हुई, इसे लेकर पुलिस की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। लोगों से सहयोग की अपील रेलवे आरपीएफ थानाध्यक्ष बनारसी यादव का कहना है कि मृतक की पहचान इस मामले में सबसे महत्वपूर्ण है। पुलिस द्वारा जारी तस्वीर के आधार पर यदि मृतक के किसी परिचित या परिजन को जानकारी मिलती है तो वे गयाजी रेल थाना से संपर्क कर सकते हैं, ताकि शव की पहचान कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके। महाबोधि एक्सप्रेस(12398) में यात्रा के दौरान बुजुर्ग यात्री की मौत हो गई। गयाजी जंक्शन पहुंचने पर रेल थाना पुलिस ने ट्रेन के कोच नंबर एस-1 से यात्री का शव बरामद किया। शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, यात्री एस-1 कोच की बर्थ नंबर 33 (लोअर) पर सफर कर रहे थे। मृतक का नाम के. के. पचेरिवाल (73) बताया जा रहा है। विंध्याचल स्टेशन से गयाजी के लिए यात्रा कर रहे थे। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक मृतक की आधिकारिक पहचान, उनके परिजनों या परिचितों के माध्यम से सुनिश्चित नहीं की गई है। छानबीन में जुटी पुलिस रेल पुलिस को मृतक के पास से एक मोबाइल फोन भी मिला है। पुलिस ने उस नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन किसी से बात नहीं हो सकी है। इस कारण मृतक के परिजनों तक तत्काल सूचना पहुंचाने में कठिनाई हो रही है। पुलिस अब उपलब्ध जानकारी के आधार पर परिजनों का पता लगाने में जुटी है। मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए रेल थाना पुलिस ने उनकी तस्वीर जारी की है। पुलिस ने आम जनता और परिचितों से अपील की है कि तस्वीर देखकर मृतक की पहचान करने में सहयोग करें। फिलहाल यात्री की मौत किस वजह से हुई, इसे लेकर पुलिस की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। लोगों से सहयोग की अपील रेलवे आरपीएफ थानाध्यक्ष बनारसी यादव का कहना है कि मृतक की पहचान इस मामले में सबसे महत्वपूर्ण है। पुलिस द्वारा जारी तस्वीर के आधार पर यदि मृतक के किसी परिचित या परिजन को जानकारी मिलती है तो वे गयाजी रेल थाना से संपर्क कर सकते हैं, ताकि शव की पहचान कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके।


