सुपौल में पोखर में डूबने से युवती की मौत:नहाने के दौरान गहरे पानी में चली गई, ग्रामीणों ने खोजबीन के बाद निकाला शव

सुपौल में पोखर में डूबने से युवती की मौत:नहाने के दौरान गहरे पानी में चली गई, ग्रामीणों ने खोजबीन के बाद निकाला शव

सुपौल के मरौना अंचल क्षेत्र की बेलही पंचायत के वार्ड संख्या 05 में बुधवार को पोखर में डूबने से 21 वर्षीय युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान स्थानीय निवासी जाकिर हुसैन की पुत्री फातमा खातून के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं गांव में भी मातमी माहौल है। जानकारी के अनुसार, फातमा खातून बुधवार को अपने घर के समीप स्थित पोखर में नहाने गई थी। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। आसपास मौजूद लोगों को घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पोखर में युवती की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने फातमा को पोखर से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा
घटना की सूचना मिलते ही नदी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है। इधर, युवती की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अचानक हुए हादसे से परिवार के लोगों को गहरा सदमा पहुंचा है। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण भी शोक में हैं। लोगों ने बताया कि फातमा की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव और आसपास के इलाकों में कई ऐसे पोखर हैं, जहां गहराई अधिक है। नहाने के दौरान लोग अक्सर गहरे पानी में चले जाते हैं, विशेष सावधानी बरतने की अपील की
जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने लोगों से पोखर और तालाब में नहाते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। मरौना के अंचलाधिकारी अभिजीत कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतका के परिजन को नियमानुसार सरकारी स्तर से जल्द आपदा लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। सुपौल के मरौना अंचल क्षेत्र की बेलही पंचायत के वार्ड संख्या 05 में बुधवार को पोखर में डूबने से 21 वर्षीय युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान स्थानीय निवासी जाकिर हुसैन की पुत्री फातमा खातून के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं गांव में भी मातमी माहौल है। जानकारी के अनुसार, फातमा खातून बुधवार को अपने घर के समीप स्थित पोखर में नहाने गई थी। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। आसपास मौजूद लोगों को घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पोखर में युवती की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने फातमा को पोखर से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा
घटना की सूचना मिलते ही नदी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है। इधर, युवती की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अचानक हुए हादसे से परिवार के लोगों को गहरा सदमा पहुंचा है। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण भी शोक में हैं। लोगों ने बताया कि फातमा की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव और आसपास के इलाकों में कई ऐसे पोखर हैं, जहां गहराई अधिक है। नहाने के दौरान लोग अक्सर गहरे पानी में चले जाते हैं, विशेष सावधानी बरतने की अपील की
जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने लोगों से पोखर और तालाब में नहाते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। मरौना के अंचलाधिकारी अभिजीत कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतका के परिजन को नियमानुसार सरकारी स्तर से जल्द आपदा लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *