Independence Day Look: 15 अगस्त आने में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। ऐसे में हर साल की तरह इस साल भी अगर आप सिर्फ ट्राई कलर के दुपट्टे के बजाय कंप्लीट ट्राई कलर थीम में तैयार होने का सोच रही हैं, तो यहां बताए गए तरीकों से तैयार होकर आप एक एलिगेंट और ट्रेडिशनल लुक पा सकती हैं। आइए जानते हैं ट्राई कलर लुक में कैसे तैयार हों।
ट्राई कलर साड़ी को ऐसे करें स्टाइल
15 अगस्त 2026 पर अगर आप ट्राई कलर लुक में एथनिक अंदाज में तैयार होने का सोच रही हैं, तो आप साड़ी पहन सकती हैं। इसके लिए आप स्पेशल मिलने वाली ट्राई कलर साड़ी खरीद सकती हैं या सफेद या ऑफ-व्हाइट साड़ी के साथ केसरिया या हरे रंग का बॉर्डर वाली साड़ी पहन सकती हैं। साड़ी में जिस रंग का बॉर्डर न हो, उस रंग का ब्लाउज पेयर करके आप अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं। 15 अगस्त के मौके पर यह लुक आपको ट्रेडिशनल और ग्रेसफुल लुक दे सकता है।
ट्राई कलर नेल्स आर्ट भी करा सकती हैं
ट्राई कलर लुक को खास बनाने के लिए आप ट्राई कलर नेल आर्ट भी करा सकती हैं। अगर आपको नेल आर्ट नहीं आता है, तो आप चाहें तो तीनों रंगों को अलग-अलग नाखूनों पर भी लगा सकती हैं। इसके अलावा, फ्रेंच टिप्स में केसरिया, सफेद और हरे रंग का कॉम्बिनेशन भी काफी खूबसूरत लगेगा। ध्यान रखें कि नेल्स का डिजाइन साड़ी के साथ मैच करता हुआ हो, ताकि पूरा लुक बैलेंस्ड नजर आए।
मेकअप में रखें सॉफ्ट और एलिगेंट टच
ट्राई कलर थीम लुक को कंप्लिट करने के लिए में मेकअप को बहुत ज्यादा बोल्ड करने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले चेहरे पर नेचुरल बेस लगाएं और स्किन को फ्रेश व ग्लोइंग रखें। आंखों के लिए ब्राउन या न्यूड आईशैडो के साथ पतली आईलाइनर और मस्कारा लगाएं। अगर आप ट्राई कलर को मेकअप में भी शामिल करना चाहती हैं, तो ग्रीन आईलाइनर की हल्की लाइन या केसरिया टोन का सॉफ्ट आईशैडो इस्तेमाल कर सकती हैं। होंठों के लिए न्यूड, पीच या हल्के ब्राउन शेड की लिपस्टिक चुनें।
ऐसे करें अपने ट्राई कलर लुक को कंप्लीट
अब साड़ी, नेल्स और मेकअप को एक साथ बैलेंस करने के लिए छोटे झुमके, चूड़ियां और एक सिंपल नेकलेस पहनें। बालों में लो बन बनाकर गजरा लगा सकती हैं या फिर सॉफ्ट वेव्स के साथ लुक को मॉडर्न टच दे सकती हैं। इस तरह तैयार होने पर आपका 15 अगस्त का ट्राई कलर लुक न तो बहुत ज्यादा हैवी लगेगा और न ही साधारण।


