असेवा में बिना अनुमति जुलूस, हवाई फायरिंग का आरोप:फूलन देवी जयंती पर डीजे पर बजे आपत्तिजनक गाने, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

असेवा में बिना अनुमति जुलूस, हवाई फायरिंग का आरोप:फूलन देवी जयंती पर डीजे पर बजे आपत्तिजनक गाने, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

औरैया के असेवा गांव में पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती पर बिना अनुमति जुलूस निकालने और डीजे पर आपत्तिजनक गाने बजाने का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने जुलूस में शामिल कुछ लोगों पर लाठी-डंडे और तमंचे लहराने के साथ हवाई फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। इस मामले में ग्रामीणों ने पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीण नाथूराम, रघुराज और सत्यदेव सहित अन्य ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात करीब नौ बजे गांव में फूलन देवी निषाद की जयंती के अवसर पर कुछ लोग जुलूस निकाल रहे थे। आरोप है कि इस जुलूस में तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था और आपत्तिजनक गाने चलाए जा रहे थे। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने तमंचे लहराए और हवाई फायरिंग कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। उन्होंने पुलिस से मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि इस संबंध में तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *