खगड़िया में मंगलवार शाम एनएच-31 पर हुए एक सड़क हादसे में बेतिया के डीआईजी हरिकिशोर राय घायल हो गए। इस दुर्घटना में उनके सुरक्षा गार्ड को भी मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, डीआईजी हरिकिशोर राय भागलपुर से न्यायालय में गवाही देकर लौट रहे थे। मानसी थाना क्षेत्र में उनकी सरकारी गाड़ी के सामने अचानक एक भैंस आ गई। चालक के संभलने से पहले ही वाहन भैंस से टकरा गया। चिकित्सकों की निगरानी में डीआईजी का इलाज चल रहा टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और डीआईजी को चोटें आईं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर मानसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल डीआईजी और उनके सुरक्षा गार्ड को तत्काल खगड़िया शहर स्थित निजी नेक्टर अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल, चिकित्सकों की निगरानी में डीआईजी का इलाज चल रहा है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी विक्रम वीरकर और पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह भी नेक्टर अस्पताल पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने डीआईजी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। खगड़िया में मंगलवार शाम एनएच-31 पर हुए एक सड़क हादसे में बेतिया के डीआईजी हरिकिशोर राय घायल हो गए। इस दुर्घटना में उनके सुरक्षा गार्ड को भी मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, डीआईजी हरिकिशोर राय भागलपुर से न्यायालय में गवाही देकर लौट रहे थे। मानसी थाना क्षेत्र में उनकी सरकारी गाड़ी के सामने अचानक एक भैंस आ गई। चालक के संभलने से पहले ही वाहन भैंस से टकरा गया। चिकित्सकों की निगरानी में डीआईजी का इलाज चल रहा टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और डीआईजी को चोटें आईं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर मानसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल डीआईजी और उनके सुरक्षा गार्ड को तत्काल खगड़िया शहर स्थित निजी नेक्टर अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल, चिकित्सकों की निगरानी में डीआईजी का इलाज चल रहा है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी विक्रम वीरकर और पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह भी नेक्टर अस्पताल पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने डीआईजी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।


