गयाजी शहर में आज(12 अगस्त 2026) जिला प्रशासन की ओर से तिरंगा यात्रा निकलेगी। समाहरणालय परिसर से गांधी मैदान तक घर-घर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। गांधी मैदान के दक्षिणी फ्लैंक में मानव श्रृंखला भी बनाई जाएगी। कार्यक्रम में करीब 5 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसे लेकर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। यह व्यवस्था दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, आपातकालीन वाहनों को इससे छूट दी गई है। इन रास्तों पर नहीं जा सकेंगे वाहन पीरमंसूर चौक से गेवाल बिगहा मोड़ की ओर वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। जिला स्कूल से काशीनाथ मोड़ और गांधी मैदान की ओर भी वाहन नहीं जा सकेंगे। गांधी मैदान के 7 नंबर गेट और चर्च के पीछे से गांधी मैदान की ओर जाने वाले वाहनों पर भी रोक रहेगी। गेवाल बिगहा से गांधी मैदान की तरफ वाहनों का परिचालन नहीं होगा। इसके अलावा काशीनाथ मोड़ और एपीआर मोड़ से गांधी मैदान की ओर वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। दिघ्घी तालाब से समाहरणालय की ओर भी वाहन नहीं जा सकेंगे। इन रास्तों से चलेंगे वाहन यातायात को सुचारू रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग भी तय किए गए हैं। रेलवे स्टेशन से सिकरिया मोड़ की ओर जाने वाले वाहन करीमगंज और मिर्जा गालिब मार्ग से होकर जाएंगे। गांधी मैदान से समाहरणालय की ओर जाने वाले वाहनों का परिचालन सड़क की दक्षिणी लेन से पूर्व की तरह होगा। पीरमंसूर चौक से आने वाले वाहनों को कोयरीबाड़ी, नादरागंज, दिघ्घी तालाब मोड़, हरिदास सेमिनरी और गेवाल बिगहा के रास्ते भेजा जाएगा। प्रशासन की अपील यातायात पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील की है। यातायात पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि तिरंगा यात्रा के दौरान लोग निर्धारित ट्रैफिक व्यवस्था का पालन करें। प्रतिबंधित मार्गों पर अनावश्यक रूप से वाहन लेकर नहीं जाएं। जरूरत के अनुसार वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। इससे जाम की स्थिति से बचा जा सकेगा। प्रशासन का फोकस कार्यक्रम के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था को सामान्य बनाए रखने पर है। लोगों से अपील की गई है कि यात्रा के दौरान संयम रखें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें। गयाजी शहर में आज(12 अगस्त 2026) जिला प्रशासन की ओर से तिरंगा यात्रा निकलेगी। समाहरणालय परिसर से गांधी मैदान तक घर-घर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। गांधी मैदान के दक्षिणी फ्लैंक में मानव श्रृंखला भी बनाई जाएगी। कार्यक्रम में करीब 5 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसे लेकर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। यह व्यवस्था दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, आपातकालीन वाहनों को इससे छूट दी गई है। इन रास्तों पर नहीं जा सकेंगे वाहन पीरमंसूर चौक से गेवाल बिगहा मोड़ की ओर वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। जिला स्कूल से काशीनाथ मोड़ और गांधी मैदान की ओर भी वाहन नहीं जा सकेंगे। गांधी मैदान के 7 नंबर गेट और चर्च के पीछे से गांधी मैदान की ओर जाने वाले वाहनों पर भी रोक रहेगी। गेवाल बिगहा से गांधी मैदान की तरफ वाहनों का परिचालन नहीं होगा। इसके अलावा काशीनाथ मोड़ और एपीआर मोड़ से गांधी मैदान की ओर वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। दिघ्घी तालाब से समाहरणालय की ओर भी वाहन नहीं जा सकेंगे। इन रास्तों से चलेंगे वाहन यातायात को सुचारू रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग भी तय किए गए हैं। रेलवे स्टेशन से सिकरिया मोड़ की ओर जाने वाले वाहन करीमगंज और मिर्जा गालिब मार्ग से होकर जाएंगे। गांधी मैदान से समाहरणालय की ओर जाने वाले वाहनों का परिचालन सड़क की दक्षिणी लेन से पूर्व की तरह होगा। पीरमंसूर चौक से आने वाले वाहनों को कोयरीबाड़ी, नादरागंज, दिघ्घी तालाब मोड़, हरिदास सेमिनरी और गेवाल बिगहा के रास्ते भेजा जाएगा। प्रशासन की अपील यातायात पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील की है। यातायात पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि तिरंगा यात्रा के दौरान लोग निर्धारित ट्रैफिक व्यवस्था का पालन करें। प्रतिबंधित मार्गों पर अनावश्यक रूप से वाहन लेकर नहीं जाएं। जरूरत के अनुसार वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। इससे जाम की स्थिति से बचा जा सकेगा। प्रशासन का फोकस कार्यक्रम के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था को सामान्य बनाए रखने पर है। लोगों से अपील की गई है कि यात्रा के दौरान संयम रखें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें।


