केमिकल प्रोडक्ट्स को कहें बाय-बाय, मलाई में मिलाएं ये 5 चीजें और पाएं पार्लर जैसा Natural Glow और बेदाग Skin

केमिकल प्रोडक्ट्स को कहें बाय-बाय, मलाई में मिलाएं ये 5 चीजें और पाएं पार्लर जैसा Natural Glow और बेदाग Skin
आजकल स्किन संबंधित काफी समस्याएं से लोग जूझ रहे हैं। ऐसे में हर कोई बेदाग और चमकती त्वचा पाना चाहता है। लेकिन जिद्दी दाग-धब्बे और पिंपल्स की समस्या के कारण स्किन अपना ग्लो खो देती है। चेहरे पर भर-भर कर केमिकल वाले प्रोडक्ट्स लगाने से भी कई बार ग्लो चला जाता है। ऐसे में नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करें, क्योंकि केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल से लंबा समय तक ग्लो प्रदान नहीं करता है। 
अब आप घर पर ही दूध की मलाई का प्रयोग कर सकते हैं। दूध की मलाई किसी वरदान से कम नहीं है। मलाई में आप शहद, हल्दी, गुलाब जल, बेसन और एलोवेरा जेल जैसी चीजें मिला दें, तो यह एक बेहद पावरफुल फेस पैक बन जाता है। यह आपकी स्किन को बेदाग और सॉफ्ट बनाएगा। इसके साथ ही चेहरे की झुर्रियां कम हो जाएगी। लंबे समय तक चेहरा ग्लोइंग बना रहेगा। आइए आपको बताते हैं फेस पैक बनाने और लगाने का तरीका।
मलाई और शहद
असल में शहद एक बेहतरीन ‘नेचुरल ह्यूमेक्टेंट’ है, जो कि त्वचा की नमी को लॉक करके उसे डीप मॉइश्चराइज करती है। जब आप मलाई के साथ मिलकर यह रुखी और बेजान त्वचा को बेहद मुलायम बनाता है और फाइन लाइन्स को कम करने में सहायक होता है।
कैसे इस्तेमाल करें: 1 चम्मच मलाई में आधा चम्मच शहद अच्छी तरह मिलाएं। इसको 15 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें और फिर हल्के हाथों से धो लें।
मलाई और हल्दी
हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-एजिंग के गुण पाए जाते हैं। अगर आप मलाई में हल्दी मिलाएंगे, तो यह पिंपल्स, चेहरे के दाग-धब्बे और टैनिंग को दूर करेगा।
कैसे इस्तेमाल करें- मलाई में 1 चुटकी हल्दी मिला लें। फिर एक पतली लेयर अपने चेहरे पर लगाएं और 10 से 12 मिनट बाद चेहरा को वॉश कर लें।
मलाई और गुलाब जल
यदि आप अपनी स्किन को फ्रेश और रिलैक्स करना चाहते हैं, तो आप गुलाब जल का यूज करें। यह आपकी त्वचा को ठंडक पहुंचाएगा और नेचुरल ग्लो प्रदान करेगा।
कैसे लगाएं- मलाई में 1 चम्मच गुलाब जल मिला लें और इसे 15 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाकर रखें।
मलाई और बेसन
गौरतलब है कि बेसन त्वचा के लिए एक खास क्लींजर का कार्य करता है। मलाई के साथ बेसन का इस्तेमाल करने से स्किन के डेड सेल्स और एक्स्ट्रा ऑयल साफ हो जाते हैं। यह ढीली स्किन को टाइट करने और झुर्रियों को हल्का करने में भी काफी सहायक है।
कैसे इस्तेमाल करें- 1 चम्मच मलाई में आप 1 चम्मच बेसन मिला लें। फिर अपने चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें।
मलाई और एलोवेरा जेल
त्वचा को हाइड्रेट और एंटी-एजिंग केयर देने के लिए एलोवेरा से और अच्छा क्या होगा। एलोवेरा आपकी स्किन को लंबे समय तक सॉफ्ट, स्मूद और जवां बनाए रखता है।
इन बातों का रखें ध्यान
– जब आप फेस पैक लगाएं, तो चेहरे को पहले अच्छे से पानी से साफ कर लें।
– अच्छे रिजल्ट के लिए इन फेस पैक्स का इस्तेमाल हफ्ते में सिर्फ 2 से 3 बार ही करें।
– इस बात का ध्यान रखें कि पैक को अपने चेहरे पर ज्यादा समय तक लगा न छोड़ें।
– यदि आपकी स्किन ऑयली है, तो आप मलाई की मात्रा कम लें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *