बनास नदी में अवैध बजरी खनन पकड़ा:कांकरोली पुलिस ने 6 ट्रैक्टर जब्त किए, अब खनिज विभाग करेगा कार्रवाई

बनास नदी में अवैध बजरी खनन पकड़ा:कांकरोली पुलिस ने 6 ट्रैक्टर जब्त किए, अब खनिज विभाग करेगा कार्रवाई

राजसमंद में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कांकरोली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 ट्रैक्टर जब्त किए हैं। इनमें बजरी से भरे 4 ट्रैक्टर और 2 खाली ट्रैक्टर शामिल हैं। पुलिस की कार्रवाई के बाद खनिज विभाग को सूचना दी गई है, जहां नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रतिबंधित समय में हो रहा था बजरी का दोहन
पुलिस के अनुसार बनास नदी के पेटे में प्रतिबंधित समय के दौरान बजरी का अवैध खनन और दोहन किया जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बजरी से भरे 4 ट्रैक्टरों के साथ 2 खाली ट्रैक्टरों को भी डिटेन कर लिया। मोही गांव में पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल के निर्देश पर कांकरोली थाना इंचार्ज सरोज बैरवा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को मोही गांव में कार्रवाई की। कार्रवाई के बाद मामले की जानकारी खनिज विभाग को दी गई। थानाधिकारी समेत पुलिसकर्मी रहे शामिल
कार्रवाई करने वाली टीम में कांकरोली थानाधिकारी सरोज बैरवा के साथ पुलिसकर्मी सुरेंद्र, हनीफ, जगदीश, अनुज ढाका, राजेंद्र और चालक भैरूलाल शामिल रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *