हर्ष-बीरबल एनकाउंटर पर आज रोड़ समाज की बैठक:फर्जी बताकर CBI जांच की मांग, सबूत पेश करने का दावा; करनाल बीरु वाल्मीकि हत्याकांड

हर्ष-बीरबल एनकाउंटर पर आज रोड़ समाज की बैठक:फर्जी बताकर CBI जांच की मांग, सबूत पेश करने का दावा; करनाल बीरु वाल्मीकि हत्याकांड

कुरुक्षेत्र की रोड़ धर्मशाला में आज हर्ष और बीरबल के एनकाउंटर मामले को लेकर समाज की अहम बैठक होगी। रोड़ समाज इन दोनों को एनकाउंटर को फर्जी बता रहा है। साथ ही पूरे मामले की CBI से जांच कराने की मांग की जा रही है। आज की बैठक में एनकाउंटर से जुड़े सबूत पेश करने का दावा भी किया गया है। बैठक में इन सबूतों के आधार पर आगे की रणनीति तय की जा सकती है। करनाल के नीलोखेड़ी के हर्ष के परिवार ने रोड़ समाज की बैठक में पहुंचने की अपील की है। परिवार का कहना है कि मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए समाज के लोगों को बैठक में शामिल होना चाहिए। एनकाउंटर पर समाज ने उठाए सवाल बीरु वाल्मीकि की हत्या के आरोप में हर्ष और बीरबल का एनकाउंटर करनाल पुलिस ने किया था। समाज ने इन दोनों एनकाउंटर को फर्जी बताया है। समाज का आरोप हैं कि पुलिस ने जानबूझकर दोनों का एनकाउंटर किया है। पुलिस ने पहले उनको पकड़ा था। उसके बाद उनको मारा गया। इसके सबूत पेश किए जाएंगे। आज तय होगी आगे की रणनीति रोड़ धर्मशाला में होने वाली बैठक में समाज के लोग पूरे मामले पर अपनी बात रखेंगे। एनकाउंटर को लेकर उठाए जा रहे सवालों, CBI जांच की मांग और आगे की कार्रवाई पर चर्चा होगी। बैठक के बाद समाज की ओर से कोई बड़ा फैसला लिए जाने की संभावना है। बहन से मिलने जाते वक्त बदमाशों ने मारी गोली सदर बाजार निवासी बीरू (28) अपनी एक्टिवा स्कूटी पर बीते बुधवार की रात करीब 9 बजे भगवडिया गैस एजेंसी के रास्ते अपनी बहन के पास जा रहा था। इसी दौरान वहां डिस्कवर बाइक पर 2 बदमाश आए। बीरू के पास आते ही उन्होंने तुरंत हथियार निकालकर पॉइंट ब्लैंक (बहुत पास) से उस पर फायर कर दिया। लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई गोली सीधे बीरू के सिर में जाकर लगी। गोली लगते ही बीरू सड़क पर गिर गया। इसके दोनों बदमाश बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर गैस एजेंसी के पास भीड़ लग गई। बीरू को करनाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे अमृतधारा अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के करीब 30 मिनट बाद उसकी मौत हो गई। हंगामे के बाद एसपी ने 10 बजे तक टाइम मांगा अगले दिन गुरुवार दोपहर आरोपियों की गिफ्तारी की मांग करते हुए परिजन गांधी चौक के पास रोड पर ही बैठ गए। करीब 45 मिनट रोड जाम रही। करनाल एसपी नरेंद्र बिजारणिया ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कल सुबह 10 बजे तक का समय मांगा है। इसके बाद परिजनों ने जाम खोल दिया। इन पर केस दर्ज हुआ बीरू हत्याकांड मामले में परिजनों ने सात लोगों के नाम दिए है। इनमें वंश, योगेश, कुनाल, निंजा, संजय, जैन और नैंसी शामिल है। इन्हीं लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने हर्ष और बीरबल को मुख्य आरोपी मानते हुए उनका एनकाउंटर कर दिया। 6 माह पहले ही हुई थी शादी बीरू की 6 महीने पहले ही दीपिका के साथ शादी हुई थी पति की मौत के बाद गुरुवार को सुहाग चूड़ा पहने सड़क पर बैठ गई थी। परिवार की मांग था कि बीरू के हत्यारों का एनकाउंटर किया जाए, ताकि उनकी बहन-बेटियां भी इसी तरह रोएं-तड़पें। पत्नी बार-बार उसका नाम लेकर बेसुध रो रही थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *