सहरसा में चलती ट्रेन के पहिए में लगी आग:यात्रियों से भरी बोगी खाली कराई गई, 43 मिनट तक स्टेशन पर रुकी रही ट्रेन

सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह पूर्णिया कोर्ट से हटिया जा रही हटिया-कोसी एक्सप्रेस के एक कोच के पहिए के पास ब्रेक पैड में आग लग गई। आग लगने के बाद कोच से धुआं और लपटें निकलने लगीं। रेलवे कर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। मामला सहरसा-मानसी रेलखंड का है। सिलसिलेवार पढ़िए, पूरी खबर… सुबह 5:30 बजे स्टेशन पहुंची थी ट्रेन
ट्रेन संख्या 18625 हटिया-कोसी एक्सप्रेस सुबह करीब 5:30 बजे सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पहुंची थी। ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब 1 घंटे 13 मिनट की देरी से पहुंची थी और स्टेशन पर करीब 43 मिनट तक रुकी रही। इसी दौरान एक कोच के पहिए के पास ब्रेक पैड में आग लगी दिखाई दी। रेलवे की रिपोर्ट के अनुसार, M/2-213815/SER नंबर वाले चेसिस/कोच के पहिए से आग और धुआं निकलता देखा गया। सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारियों ने आग बुझाने की कार्रवाई शुरू कर दी। छह अग्निशामक यंत्रों से बुझाई गई आग
रेलवे कर्मियों ने आग बुझाने के लिए छह अग्निशामक यंत्रों का इस्तेमाल किया। फायर ब्रिगेड की टीम को भी सूचना दी गई। फायरमैन संतोष कुमार के अनुसार, सूचना मिलने के बाद टीम सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पूरी तरह बुझा दी गई। तकनीकी जांच में ब्रेक ब्लॉक जाम मिला रेलवे के तकनीकी कर्मचारियों ने मौके पर जांच की। जांच में ब्रेक ब्लॉक जाम होने की बात सामने आई। इसके बाद जिस कोच के पहिए में आग लगी थी, उसे खाली कराया गया और यात्रियों को दूसरे कोच में शिफ्ट किया गया। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए खाली कराए गए कोच के साथ ट्रेन को सिमरी बख्तियारपुर से मानसी जंक्शन की ओर रवाना किया गया। ट्रेन सुबह करीब 6:13 बजे आगे के लिए रवाना हुई। डीआरएम ने जांच और कार्रवाई की बात कही समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने बताया कि ब्रेक में दिक्कत की वजह से पहिए में आग लगी थी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 12 दिन पहले भी लगी थी पैसेंजर ट्रेन में आग
गौरतलब है कि करीब 12 दिन पहले भी सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन के एक कोच में आग लगी थी। इस घटना में एक कोच पूरी तरह जल गया था। सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह पूर्णिया कोर्ट से हटिया जा रही हटिया-कोसी एक्सप्रेस के एक कोच के पहिए के पास ब्रेक पैड में आग लग गई। आग लगने के बाद कोच से धुआं और लपटें निकलने लगीं। रेलवे कर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। मामला सहरसा-मानसी रेलखंड का है। सिलसिलेवार पढ़िए, पूरी खबर… सुबह 5:30 बजे स्टेशन पहुंची थी ट्रेन
ट्रेन संख्या 18625 हटिया-कोसी एक्सप्रेस सुबह करीब 5:30 बजे सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पहुंची थी। ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब 1 घंटे 13 मिनट की देरी से पहुंची थी और स्टेशन पर करीब 43 मिनट तक रुकी रही। इसी दौरान एक कोच के पहिए के पास ब्रेक पैड में आग लगी दिखाई दी। रेलवे की रिपोर्ट के अनुसार, M/2-213815/SER नंबर वाले चेसिस/कोच के पहिए से आग और धुआं निकलता देखा गया। सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारियों ने आग बुझाने की कार्रवाई शुरू कर दी। छह अग्निशामक यंत्रों से बुझाई गई आग
रेलवे कर्मियों ने आग बुझाने के लिए छह अग्निशामक यंत्रों का इस्तेमाल किया। फायर ब्रिगेड की टीम को भी सूचना दी गई। फायरमैन संतोष कुमार के अनुसार, सूचना मिलने के बाद टीम सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पूरी तरह बुझा दी गई। तकनीकी जांच में ब्रेक ब्लॉक जाम मिला रेलवे के तकनीकी कर्मचारियों ने मौके पर जांच की। जांच में ब्रेक ब्लॉक जाम होने की बात सामने आई। इसके बाद जिस कोच के पहिए में आग लगी थी, उसे खाली कराया गया और यात्रियों को दूसरे कोच में शिफ्ट किया गया। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए खाली कराए गए कोच के साथ ट्रेन को सिमरी बख्तियारपुर से मानसी जंक्शन की ओर रवाना किया गया। ट्रेन सुबह करीब 6:13 बजे आगे के लिए रवाना हुई। डीआरएम ने जांच और कार्रवाई की बात कही समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने बताया कि ब्रेक में दिक्कत की वजह से पहिए में आग लगी थी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 12 दिन पहले भी लगी थी पैसेंजर ट्रेन में आग
गौरतलब है कि करीब 12 दिन पहले भी सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन के एक कोच में आग लगी थी। इस घटना में एक कोच पूरी तरह जल गया था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *