नालंदा- करंट लगने से किसान की मौत:खेत से लौटते समय झूलते तार से सटा सिर, चाचा बोले- बिजली विभाग की लापरवाही से जान चली गई

नालंदा- करंट लगने से किसान की मौत:खेत से लौटते समय झूलते तार से सटा सिर, चाचा बोले- बिजली विभाग की लापरवाही से जान चली गई

नालंदा में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। खेत से घर लौट रहे किसान की बिजली के झूलते तार की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गंगापुर निवासी नवीन कुमार के पुत्र गौरव कुमार उर्फ गुलाब(28) के तौर पर हुई है। घटना कतरीसराय थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव की है। खेत से लौटते समय लटकते तार से सटा सिर परिजन सुधीर सिंह ने बताया कि गौरव पेशे से किसान थे। गांव के उत्तर दिशा स्थित खंधा (खेत) में धान की रोपनी का काम देखने गए थे। काम खत्म करने के बाद वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में बिजली का तार काफी नीचे लटक रहा था। गौरव की लंबाई करीब 6 फीट थी। तार नीचे झूल रहा था। खेत से गुजरते समय सीधे तार के संपर्क में आ गए। झटका लगते ही जमीन पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की नजर पड़ते ही तुरंत परिजनों को सूचना दी गई। उस समय गौरव की सांस चल रही थी। आनन-फानन उठाकर अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। संतुष्टि के लिए अस्पताल लेकर गए। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ‘बिजली विभाग की लापरवाही से गई जान’ मृतक के चाचा विनोद सिंह ने इस घटना के लिए सीधे तौर पर बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने आक्रोश जताते हुए कहा कि यह विभाग की घोर लापरवाही का नतीजा है। इलाके में 11 हजार/440 वोल्ट का हाईटेंशन तार काफी समय से नीचे लटक रहा था, लेकिन विभाग ने इसे दुरुस्त करने की जहमत नहीं उठाई। इसी अनदेखी के कारण आज एक जवान युवक की जान चली गई। आवेदन के आधार पर की जाएगी कार्रवाई वहीं, सूचना मिलते ही कतरीसराय थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की विधि-सम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नालंदा में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। खेत से घर लौट रहे किसान की बिजली के झूलते तार की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गंगापुर निवासी नवीन कुमार के पुत्र गौरव कुमार उर्फ गुलाब(28) के तौर पर हुई है। घटना कतरीसराय थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव की है। खेत से लौटते समय लटकते तार से सटा सिर परिजन सुधीर सिंह ने बताया कि गौरव पेशे से किसान थे। गांव के उत्तर दिशा स्थित खंधा (खेत) में धान की रोपनी का काम देखने गए थे। काम खत्म करने के बाद वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में बिजली का तार काफी नीचे लटक रहा था। गौरव की लंबाई करीब 6 फीट थी। तार नीचे झूल रहा था। खेत से गुजरते समय सीधे तार के संपर्क में आ गए। झटका लगते ही जमीन पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की नजर पड़ते ही तुरंत परिजनों को सूचना दी गई। उस समय गौरव की सांस चल रही थी। आनन-फानन उठाकर अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। संतुष्टि के लिए अस्पताल लेकर गए। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ‘बिजली विभाग की लापरवाही से गई जान’ मृतक के चाचा विनोद सिंह ने इस घटना के लिए सीधे तौर पर बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने आक्रोश जताते हुए कहा कि यह विभाग की घोर लापरवाही का नतीजा है। इलाके में 11 हजार/440 वोल्ट का हाईटेंशन तार काफी समय से नीचे लटक रहा था, लेकिन विभाग ने इसे दुरुस्त करने की जहमत नहीं उठाई। इसी अनदेखी के कारण आज एक जवान युवक की जान चली गई। आवेदन के आधार पर की जाएगी कार्रवाई वहीं, सूचना मिलते ही कतरीसराय थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की विधि-सम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *