Bata India का Q1 Net Profit 23% बढ़कर 63.98 करोड़ रुपये हुआ, 25 रुपये अंतरिम लाभांश का ऐलान

Bata India का Q1 Net Profit 23% बढ़कर 63.98 करोड़ रुपये हुआ, 25 रुपये अंतरिम लाभांश का ऐलान

जूते-चप्पल बनाने वाली प्रमुख कंपनी बाटा इंडिया का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 23 प्रतिशत बढ़कर 63.98 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बाटा इंडिया ने पिछले वित्त वर्ष की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में 52 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 की जून तिमाही में उसकी परिचालन आय चार प्रतिशत बढ़कर 978.95 करोड़ रुपये हो गई। आय में यह बढ़ोतरी प्रीमियम उत्पादों की बिक्री और मात्रा वृद्धि के बल पर हुई। बाटा ने बयान में कहा, ‘‘औसत बिक्री मूल्य (एएसपी) में वृद्धि के साथ मार्जिन में सुधार से आय में वृद्धि हुई।’’
कंपनी का कुल खर्च तिमाही के दौरान सालाना आधार पर तीन प्रतिशत बढ़कर 911.08 करोड़ रुपये रहा।

बाटा इंडिया ने कहा, ‘‘एकबारगी मदों को छोड़कर कर पूर्व लाभ (पीबीटी) 22 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 90.6 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 74.5 करोड़ रुपये था। तिमाही में एकबारगी मदों में लाइसेंस शुल्क पर 2.7 करोड़ रुपये का गैर-नकद विदेशी मुद्रा नुकसान और 2.4 करोड़ रुपये की एकमुश्त ईआरपी कार्यान्वयन लागत शामिल है।’’
बाटा इंडिया के निदेशक मंडल ने 25 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश की भी घोषणा की है। इस पर कंपनी कुल 321.3 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गुंजन शाह ने कहा कि बाटा ने लगातार तीसरी तिमाही में वृद्धि की गति को बरकरार रखा है। उन्होंने कहा, “हमे पहली तिमाही में चार प्रतिशत की आय वृद्धि दर्ज करने पर खुशी हैं। यह प्रीमियम और मात्रा में वृद्धि के मिश्रण से प्रेरित रही।

विज्ञापन पर निवेश में करीब 25 प्रतिशत की वृद्धि से उपभोक्ताओं के साथ जुड़ाव मजबूत हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *