औरंगाबाद जिले के कुटुंबा प्रखंड अंतर्गत सुही और बलिया पैक्स अध्यक्ष पद का चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। वोटिंग खत्म होने के बाद प्रखंड मुख्यालय स्थित बहुउद्देशीय भवन में काउंटिंग शुरू हुई। सुही में निवर्तमान अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की, जबकि बलिया में निवर्तमान अध्यक्ष कपिल देव पांडेय लगातार तीसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए। परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया। सुही पैक्स अध्यक्ष पद के चुनाव में निवर्तमान अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज करते हुए अपना ताज बरकरार रखा। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उमेश यादव को 113 मतों के अंतर से पराजित किया। धर्मेंद्र कुमार को 631 वोट मिले, जबकि उमेश यादव के पक्ष में 518 मत पड़े। 65 मत रद्द घोषित किए गए। वोटर्स का जताया आभार चुनाव परिणाम सामने आते ही धर्मेंद्र कुमार के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया और नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई दी। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी प्रियांशु बसु ने उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा। प्रमाण पत्र मिलने के बाद धर्मेंद्र कुमार ने मतदाताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह जीत सुही पंचायत के किसानों और पैक्स सदस्यों के विश्वास की जीत है। सदस्यों ने जिस भरोसे के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
बलिया में कपिल देव पांडेय की तीसरी जीत, 962 वोट से हराया बलिया पैक्स अध्यक्ष पद के चुनाव में निवर्तमान अध्यक्ष कपिल देव पांडेय ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रीति देवी को 962 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। कपिल देव पांडेय को 1187 वोट मिले, जबकि प्रीति देवी के खाते में 225 मत आए। इस तरह कपिल देव पांडेय ने अपनी प्रतिद्वंद्वी को करीब चार गुना अधिक वोटों से मात दी। परिणाम घोषित होते ही कपिल देव पांडेय के समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने मिठाई बांटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर जीत का जश्न मनाया। जीत के बाद कपिल देव पांडेय ने मतदाताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह किसानों और पैक्स सदस्यों के विश्वास की जीत है। बीडीओ प्रियांशु बसु ने उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया। दोनों पैक्स में 2821 मतदाताओं ने किया मतदान सुही और बलिया पैक्स के लिए मंगलवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। सुही पैक्स के लिए मध्य विद्यालय सुही में चार मतदान केंद्र और बलिया पैक्स के लिए मध्य विद्यालय बलिया में पांच मतदान केंद्र बनाए गए थे। मतदान शुरू होने से पहले ही कई बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार लग गई थी। पहली बार मतदान करने पहुंचे युवाओं में भी उत्साह दिखा, जबकि महिलाओं की भागीदारी भी अच्छी रही। चुनाव कार्यालय के अनुसार सुही पैक्स में 2213 मतदाताओं में से 1216 ने मतदान किया, जबकि बलिया में 3326 में से 1605 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार दोनों पैक्स में कुल 5539 मतदाताओं में से 2821 ने वोट डाले। सुही में 54.95 प्रतिशत और बलिया में 48.26 प्रतिशत मतदान हुआ। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ मतदान मतदान के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल और दंडाधिकारी मतदान केंद्रों पर तैनात रहे। एसडीपीओ सुशील कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर अजय कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने बूथों का जायजा लिया। सुही में थानाध्यक्ष इमरान आलम, एसआई प्रशांत त्रिवेदी, मीकू कुमार व चाहत कुमार तथा बलिया में थानाध्यक्ष राहुल राज सहित पुलिस पदाधिकारी सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ प्रियांशु बसु ने बताया कि दोनों पैक्सों में मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हुआ। औरंगाबाद जिले के कुटुंबा प्रखंड अंतर्गत सुही और बलिया पैक्स अध्यक्ष पद का चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। वोटिंग खत्म होने के बाद प्रखंड मुख्यालय स्थित बहुउद्देशीय भवन में काउंटिंग शुरू हुई। सुही में निवर्तमान अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की, जबकि बलिया में निवर्तमान अध्यक्ष कपिल देव पांडेय लगातार तीसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए। परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया। सुही पैक्स अध्यक्ष पद के चुनाव में निवर्तमान अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज करते हुए अपना ताज बरकरार रखा। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उमेश यादव को 113 मतों के अंतर से पराजित किया। धर्मेंद्र कुमार को 631 वोट मिले, जबकि उमेश यादव के पक्ष में 518 मत पड़े। 65 मत रद्द घोषित किए गए। वोटर्स का जताया आभार चुनाव परिणाम सामने आते ही धर्मेंद्र कुमार के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया और नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई दी। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी प्रियांशु बसु ने उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा। प्रमाण पत्र मिलने के बाद धर्मेंद्र कुमार ने मतदाताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह जीत सुही पंचायत के किसानों और पैक्स सदस्यों के विश्वास की जीत है। सदस्यों ने जिस भरोसे के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
बलिया में कपिल देव पांडेय की तीसरी जीत, 962 वोट से हराया बलिया पैक्स अध्यक्ष पद के चुनाव में निवर्तमान अध्यक्ष कपिल देव पांडेय ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रीति देवी को 962 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। कपिल देव पांडेय को 1187 वोट मिले, जबकि प्रीति देवी के खाते में 225 मत आए। इस तरह कपिल देव पांडेय ने अपनी प्रतिद्वंद्वी को करीब चार गुना अधिक वोटों से मात दी। परिणाम घोषित होते ही कपिल देव पांडेय के समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने मिठाई बांटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर जीत का जश्न मनाया। जीत के बाद कपिल देव पांडेय ने मतदाताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह किसानों और पैक्स सदस्यों के विश्वास की जीत है। बीडीओ प्रियांशु बसु ने उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया। दोनों पैक्स में 2821 मतदाताओं ने किया मतदान सुही और बलिया पैक्स के लिए मंगलवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। सुही पैक्स के लिए मध्य विद्यालय सुही में चार मतदान केंद्र और बलिया पैक्स के लिए मध्य विद्यालय बलिया में पांच मतदान केंद्र बनाए गए थे। मतदान शुरू होने से पहले ही कई बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार लग गई थी। पहली बार मतदान करने पहुंचे युवाओं में भी उत्साह दिखा, जबकि महिलाओं की भागीदारी भी अच्छी रही। चुनाव कार्यालय के अनुसार सुही पैक्स में 2213 मतदाताओं में से 1216 ने मतदान किया, जबकि बलिया में 3326 में से 1605 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार दोनों पैक्स में कुल 5539 मतदाताओं में से 2821 ने वोट डाले। सुही में 54.95 प्रतिशत और बलिया में 48.26 प्रतिशत मतदान हुआ। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ मतदान मतदान के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल और दंडाधिकारी मतदान केंद्रों पर तैनात रहे। एसडीपीओ सुशील कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर अजय कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने बूथों का जायजा लिया। सुही में थानाध्यक्ष इमरान आलम, एसआई प्रशांत त्रिवेदी, मीकू कुमार व चाहत कुमार तथा बलिया में थानाध्यक्ष राहुल राज सहित पुलिस पदाधिकारी सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ प्रियांशु बसु ने बताया कि दोनों पैक्सों में मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हुआ।


