Visakhapatnam Port पर 334.89 करोड़ रुपये का flyover बनेगा, मंत्रालय ने दी मंजूरी

Visakhapatnam Port पर 334.89 करोड़ रुपये का flyover बनेगा, मंत्रालय ने दी मंजूरी

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने विशाखापत्तनम बंदरगाह प्राधिकरण में माल की सुचारू निकासी और यातायात के दबाव को कम करने के लिए 334.89 करोड़ रुपये के आंतरिक फ्लाईओवर के निर्माण को मंज़ूरी दी है। एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार, यह परियोजना बंदरगाह परिसर के भीतर वाहनों की आवाजाही को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है, जो यातायात के दबाव को कम करेगी।

इस अवसर पर केंद्रीय पोत परिवहन मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, यह परियोजना विशाखापत्तनम बंदरगाह पर एक प्रमुख बाधा को दूर करेगी, जिससे माल की तेजी से आवाजाही संभव होगी और समग्र परिचालन दक्षता में सुधार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *