होटल में युवती की लाश, बहन बोली- हत्या हुई:आंखें सूजीं, पैर मुड़े हुए थे, युवक ने डेढ़ लाख रुपए ठगे; परिवार से लड़कर जालंधर आई थी

“विशु डींगरा ने मेरी बहन को जालंधर बुलाया। इसके बाद पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।” यह आरोप लुधियाना की रहने वाली युवती ज्योतिका शर्मा की मौत के बाद उसकी बड़ी बहन दीपिका शर्मा ने लगाया। उन्होंने कहा- ज्योतिका की बेरहमी से हत्या की गई है। उसकी आंखें सूजी हुई थीं और पैर मुड़े हुए थे। उसके साथ पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हुई है। विशु डींगरा ने ही उसे मारा है। वह 2 साल से उसके पीछे पड़ा था और हमसे उसका पीछा छोड़ने के लिए डेढ़ लाख रुपए ठग चुका है। ज्योतिका शर्मा का सोमवार सुबह जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के पास रॉयल गेस्ट हाउस में शव मिला था। परिजन के आरोपों पर पुलिस ने आरोपी विशु डींगरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। मंगलवार को सिविल अस्पताल में युवती की लाश का पोस्टमॉर्टम हुआ। इसके बाद जालंधर के ही किशनपुरा स्थित श्मशान घाट में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। माता-पिता के निधन के बाद परिवार में अकेली बची बड़ी बहन दीपिका ने छोटी बहन ज्योतिका की चिता को मुखाग्नि दी। मृतका की बड़ी बहन ने ये बातें कहीं… SHO बोले- आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया थाना डिवीजन नंबर 3 के SHO जतिंदर सिंह ने बताया कि लड़की के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। परिजन के आरोपों पर विशु डींगरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। वह शक के दायरे में है। हालांकि, उसकी गिरफ्तारी नहीं की है। उन्होंने कहा कि पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगलों से जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस गेस्ट हाउस के सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… जालंधर के होटल में लुधियाना की युवती की लाश मिली:सिर पर चोट, खून बिखरा हुआ था; रात युवक साथ में ठहरा, बीयर भी पी जालंधर के होटल में लुधियाना की युवती की लाश मिली है। वह पिछले 2 दिन से होटल में रुकी थी। सोमवार सुबह होटलकर्मी उसे चाय देने गए तो उसने गेट नहीं खोला। जिसके बाद पुलिस बुलाई गई और होटल के कमरे का दरवाजा खोला गया। जिसके बाद युवती अंदर मरी हुई मिली। उसके सिर पर चोट के निशान मिले हैं। 3 जगह पर खून भी बिखरा हुआ था। पढ़ें पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *