डाटा ऑपरेटर से मारपीट, सरकारी दस्तावेज फाड़े:पीड़ित ने केवाईसी न करने पर जातिसूचक गालियां देने और हमला करने का आरोप लगाया

डाटा ऑपरेटर से मारपीट, सरकारी दस्तावेज फाड़े:पीड़ित ने केवाईसी न करने पर जातिसूचक गालियां देने और हमला करने का आरोप लगाया

भागलपुर जिला के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत नगरपारा दक्षिण पंचायत के एक डाटा ऑपरेटर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि 11 अगस्त 2026 को शाम करीब 5:30 बजे प्रभात कुमार सिंह नामक व्यक्ति ने डाटा ऑपरेटर कुंदन कुमार भारती के साथ जातिसूचक गाली-गलौज की और सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए। कुंदन कुमार भारती ने भवानीपुर थाना अध्यक्ष को दी गई शिकायत में बताया कि वह नगरपारा दक्षिण पंचायत के आरटीपीएस काउंटर पर डाटा ऑपरेटर के रूप में कार्यरत हैं। घटना वाले दिन, ऑफिस बंद करने के समय प्रभात कुमार सिंह (उम्र 30 वर्ष, पिता जवाहर सिंह, ग्राम नगरपारा) ने उन्हें अपनी वृद्ध मां का वृद्धा पेंशन केवाईसी करने के लिए जबरदस्ती अपने घर बुलाया। भारती ने बताया कि उन्होंने डिवाइस और सीएससी आईडी न होने के कारण केवाईसी करने में असमर्थता जताई। इसी बात पर प्रभात कुमार सिंह ने उन्हें ‘चमार’ कहकर जातिसूचक गाली दी और उनके साथ मारपीट की। आरोपी ने उनके शरीर के कपड़े फाड़ दिए और सरकारी दस्तावेज भी नष्ट कर दिए। कुंदन कुमार भारती के अनुसार, प्रभात कुमार सिंह ने उन्हें धमकी भी दी कि यदि उन्होंने उसकी बात नहीं मानी तो वह उन्हें गोली मार देगा। भारती ने पुलिस से अनुरोध किया है कि सरकारी दस्तावेजों को नुकसान पहुंचाने और जातिसूचक गाली देकर अपमानित करने वाले आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। भागलपुर जिला के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत नगरपारा दक्षिण पंचायत के एक डाटा ऑपरेटर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि 11 अगस्त 2026 को शाम करीब 5:30 बजे प्रभात कुमार सिंह नामक व्यक्ति ने डाटा ऑपरेटर कुंदन कुमार भारती के साथ जातिसूचक गाली-गलौज की और सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए। कुंदन कुमार भारती ने भवानीपुर थाना अध्यक्ष को दी गई शिकायत में बताया कि वह नगरपारा दक्षिण पंचायत के आरटीपीएस काउंटर पर डाटा ऑपरेटर के रूप में कार्यरत हैं। घटना वाले दिन, ऑफिस बंद करने के समय प्रभात कुमार सिंह (उम्र 30 वर्ष, पिता जवाहर सिंह, ग्राम नगरपारा) ने उन्हें अपनी वृद्ध मां का वृद्धा पेंशन केवाईसी करने के लिए जबरदस्ती अपने घर बुलाया। भारती ने बताया कि उन्होंने डिवाइस और सीएससी आईडी न होने के कारण केवाईसी करने में असमर्थता जताई। इसी बात पर प्रभात कुमार सिंह ने उन्हें ‘चमार’ कहकर जातिसूचक गाली दी और उनके साथ मारपीट की। आरोपी ने उनके शरीर के कपड़े फाड़ दिए और सरकारी दस्तावेज भी नष्ट कर दिए। कुंदन कुमार भारती के अनुसार, प्रभात कुमार सिंह ने उन्हें धमकी भी दी कि यदि उन्होंने उसकी बात नहीं मानी तो वह उन्हें गोली मार देगा। भारती ने पुलिस से अनुरोध किया है कि सरकारी दस्तावेजों को नुकसान पहुंचाने और जातिसूचक गाली देकर अपमानित करने वाले आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *