मुंबई-आग से 2.5 साल के बच्चे समेत दो की मौत:4 घायल अस्पताल में भर्ती; मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड; कारण पता नहीं चला

मुंबई-आग से 2.5 साल के बच्चे समेत दो की मौत:4 घायल अस्पताल में भर्ती; मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड; कारण पता नहीं चला

मुंबई के विले पार्ले में आग से ढाई साल के बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई। मंगलवार रात एक रिहायशी इमारत की 11वीं मंजिल पर आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने दो महिलाओं, एक पुरुष और एक बच्चे समेत चार लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा। घटना शांता भवन नाम की बिल्डिंग में रात करीब 10 बजे हुई। नगर निकाय अधिकारियों के मुताबिक, आग पर काबू पा लिया गया है। नानावटी अस्पताल की CMO डॉ. मुग्धा के मुताबिक, छह लोगों के घायल होने की जानकारी मिली थी। इनमें से दो को अस्पताल लाने पर मृत घोषित किया गया। मृतकों की पहचान ढाई साल के अबीर और 23 साल की अंकिता के रूप में हुई है। आग की तस्वीरें… लेवल-1 से लेवल-2 तक पहुंची आग मुंबई फायर ब्रिगेड ने रात 10:08 बजे आग को लेवल-1 यानी मामूली आग बताया। रात 10:16 बजे इसे लेवल-2 यानी मध्यम स्तर की आग कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड, पुलिस, इलाके में बिजली सप्लाई करने वाली कंपनी, एंबुलेंस सेवा और बीएमसी वार्ड का स्टाफ मौके पर पहुंचा। देर रात तक कूलिंग ऑपरेशन जारी रहा। मुंबई में लिफ्ट में फटे गैस से भरे गुब्बारे, VIDEO मुंबई की एक बिल्डिंग की लिफ्ट में 4 फरवरी को गुब्बारा फटने से आग लग गई थी। लिफ्ट में पहले एक महिला और फिर एक व्यक्ति गुब्बारे लेकर घुसा। इसके बाद अचानक से गुब्बारों में ब्लास्ट हो गया था। आग दोनों को चोटें आई थीं। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *