Aarti Pharmalabs Share Price 11th August: मजबूत तिमाही नतीजों के बाद 2 दिन में 33% चढ़ गया शेयर, 3 साल में दिया है 160% रिटर्न

Aarti Pharmalabs Share Price 11th August: मजबूत तिमाही नतीजों के बाद 2 दिन में 33% चढ़ गया शेयर, 3 साल में दिया है 160% रिटर्न

Aarti Pharmalabs के शेयरों में मंगलवार को भी जोरदार तेजी देखने को मिली। कंपनी के अच्छे जून तिमाही नतीजों के बाद शेयर ने महज दो कारोबारी दिनों में 33.4% की छलांग लगाई है। मंगलवार को कारोबारी सत्र के दौरान यह शेयर एनएसई पर 12.94 फीसदी के उछाल के साथ 929 रुपये पर पहुंच गया। मजबूत नतीजों के साथ ही कंपनी की विस्तार योजना ने भी निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है।

कंपनी ने जून तिमाही में मुनाफे और कमाई दोनों में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की है। इसके अलावा बोर्ड ने CDMO कारोबार को बढ़ाने के लिए 149 करोड़ रुपये के पूंजीगत खर्च को मंजूरी दी है। ऐसे में शेयर में तेजी को एक साथ कई पॉजिटिव खबरों का सपोर्ट मिला है।

रेवेन्यू 39% और मुनाफा 65% बढ़ा

30 जून 2026 को समाप्त तिमाही में आरती फार्मा लैब्स का कंसोलिडेटेड ऑपरेशनल रेवेन्यू 535.79 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 386.19 करोड़ रुपये था। यानी कंपनी के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 38.7% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का जून तिमाही में टैक्स के बाद मुनाफा यानी PAT 76.14 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी को 46.03 करोड़ का मुनाफा हुआ था। इस तरह मुनाफे में सालाना आधार पर 65.4% की बढ़ोतरी हुई। प्रति शेयर आय यानी EPS भी 5.08 से बढ़कर 8.40 हो गई।

CDMO बिजनेस बढ़ाने के लिए 149 करोड़ रुपये का निवेश

मजबूत तिमाही नतीजों के बीच कंपनी ने कारोबार बढ़ाने की दिशा में भी बड़ा कदम उठाया है। बोर्ड ने एक नया Intermediate Block बनाने के लिए 149 करोड़ रुपये के कैपेक्स प्लान को मंजूरी दी है। नई सुविधा शुरू होने के बाद कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता में करीब 405 KL की बढ़ोतरी होगी। इसका फायदा खास तौर पर CDMO यानी Contract Development and Manufacturing Organization से जुड़े कारोबार को मिलेगा।

एक हफ्ते में 30% रिटर्न

आरती फार्मा लैब्स के शेयर ने 1 वीक में 29.24 फीसदी, 1 महीने में 25.70 फीसदी, इस साल अब तक 19.83 फीसदी, 1 साल में 3.80 फीसदी और 3 साल में 159.95 फीसदी रिटर्न दिया है। कंपनी का कुल मार्केट कैप 8,056.90 करोड़ रुपये है। इस शेयर में सोमवार को कारोबार के दौरान 20 फीसदी का अपर सर्किट लगा था।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *