इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी बीगॉस ने भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर ऊवाह (Oowah) लॉन्च किया है। कंपनी इसे देश की पहली ‘EV पॉप’ स्कूटर कह रही है। इसकी खासियत 145 किलोमीटर की रेंज और पोर्टेबल रिमूवेबल बैटरी है। इस स्कूटर को शहर में रोजाना सफर करने वाले युवाओं, विशेषकर जेन-जी और पहली बार इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। रिमूवेबल LFP बैटरी और 145km की रेंज बीगॉस ऊवाह में CAN-इनेबल्ड 3.0 kWh लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) बैटरी पैक दिया गया है। इसकी खासियत रिमूवेबल (निकलने वाली) बैटरी है। इसे निकालकर घर या अपार्टमेंट के अंदर चार्ज किया जा सकता है। यह उन लोगों के लिए सुविधाजनक है जिनके पास पार्किंग में चार्जिंग पॉइंट नहीं है। सिंगल चार्ज में यह स्कूटर ARAI-सर्टिफाइड 145 किलोमीटर की रेंज देता है। रिवर्स असिस्ट और डिस्टेंस-टू-एम्प्टी जैसे फीचर शहरी कम्यूटिंग को आसान बनाने के लिए BGauss ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कई फीचर्स जोड़े हैं। युवाओं के लिए 4 वाइब्रेंट कलर्स का विकल्प डिजाइन के मामले में कंपनी ने इसे बोल्ड ग्राफिक्स और एक्सप्रेसिव स्टाइलिंग थीम दी है, जो जेन-जी को आकर्षित करती है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर स्टाइल के साथ डेली कम्यूटिंग की प्रैक्टिकलिटी भी बरकरार रखता है। बाजार में यह 4 कलर ऑप्शन्स में मिलेगा। इनमें एमराल्ड शैडो, जामुन पंच, जेस्टी रेड और टेंगी टोमा शामिल हैं।
बीगॉस ने नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Oowah पेश किया:फुल चार्ज पर 145 किलोमीटर चलेगी, 3.0kWh की रिमूवेबल बैटरी मिलेगी

