परना हाईस्कूल में साइबर जागरूकता अभियान:बच्चों को ऑनलाइन अपराध से बचने की दी गई जानकारी

परना हाईस्कूल में साइबर जागरूकता अभियान:बच्चों को ऑनलाइन अपराध से बचने की दी गई जानकारी

बेगूसराय सदर के परना पंचायत स्थित परना उच्च विद्यालय में मंगलवार को साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। राष्ट्रीय मानवाधिकार आरटीआई जागरूकता संगठन के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में साइबर थाना की टीम ने छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन अपराधों से बचने के उपाय बताए। बच्चों को सोशल मीडिया, ऑनलाइन गेमिंग और मोबाइल के सुरक्षित उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। इस अभियान का नेतृत्व संगठन के जिला संयोजक सन्नी कुमार और उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने किया। कार्यक्रम में बेगूसराय साइबर थाना के डीएसपी इमरान अहमद, साइबर इंस्पेक्टर सुबोध कुमार और एएसआई प्रिया कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संगठन के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का सम्मान किया। डीएसपी इमरान अहमद ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहना आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि वे सोशल मीडिया पर अनजान लोगों को फ्रेंड न बनाएं और किसी भी अनजान व्यक्ति के कॉल, मैसेज या लिंक पर भरोसा न करें। डीएसपी ने ओटीपी, पासवर्ड, बैंक खाते या अन्य निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करने की बात पर जोर दिया। उन्होंने ऑनलाइन गेमिंग के दौरान आने वाले संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने और लालच देने वाले ऑफर्स से बचने की भी चेतावनी दी। साइबर इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने सोशल मीडिया का उपयोग करते समय विशेष सावधानी बरतने की बात कही। उन्होंने अकेले की तस्वीर साझा करने के बजाय ग्रुप में ली गई तस्वीरें साझा करने की सलाह दी। साथ ही, अनजान लोगों से सोशल मीडिया पर दोस्ती करने और निजी जानकारी साझा करने से बचने की अपील की। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध का शिकार होने पर घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं। इसके अतिरिक्त, साइबर क्राइम पोर्टल (Cyber Crime Portal) के माध्यम से भी ऑनलाइन शिकायत की जा सकती है। ए .एस.आई प्रिया कुमारी ने भी बच्चों को अनजान लिंक और एप से सावधान रहने तथा ऑनलाइन परेशानी होने पर अभिभावक, शिक्षक या पुलिस को जानकारी देने की सलाह दी।

इस दौरान साइबर थाना की ओर से छात्र-छात्राओं के बीच साइबर सुरक्षा से संबंधित जागरूकता पत्रक वितरित किए गए। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ममता कुमारी ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ साइबर सुरक्षा की जानकारी देना भी जरूरी है।
कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी कुमार गौरव, सन्नी कुमार, अभिषेक कुमार, जितेंद्र कुमार, ललिता कुमारी, गुलाम रहमानी, राजीव कुमार, मोहम्मद एजाज, सुशील तांती, कुंदन कुमार, अंशुमन शुभम एवं अंकुश कुमार सिंह सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, पुलिसकर्मी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। बेगूसराय सदर के परना पंचायत स्थित परना उच्च विद्यालय में मंगलवार को साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। राष्ट्रीय मानवाधिकार आरटीआई जागरूकता संगठन के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में साइबर थाना की टीम ने छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन अपराधों से बचने के उपाय बताए। बच्चों को सोशल मीडिया, ऑनलाइन गेमिंग और मोबाइल के सुरक्षित उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। इस अभियान का नेतृत्व संगठन के जिला संयोजक सन्नी कुमार और उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने किया। कार्यक्रम में बेगूसराय साइबर थाना के डीएसपी इमरान अहमद, साइबर इंस्पेक्टर सुबोध कुमार और एएसआई प्रिया कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संगठन के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का सम्मान किया। डीएसपी इमरान अहमद ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहना आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि वे सोशल मीडिया पर अनजान लोगों को फ्रेंड न बनाएं और किसी भी अनजान व्यक्ति के कॉल, मैसेज या लिंक पर भरोसा न करें। डीएसपी ने ओटीपी, पासवर्ड, बैंक खाते या अन्य निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करने की बात पर जोर दिया। उन्होंने ऑनलाइन गेमिंग के दौरान आने वाले संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने और लालच देने वाले ऑफर्स से बचने की भी चेतावनी दी। साइबर इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने सोशल मीडिया का उपयोग करते समय विशेष सावधानी बरतने की बात कही। उन्होंने अकेले की तस्वीर साझा करने के बजाय ग्रुप में ली गई तस्वीरें साझा करने की सलाह दी। साथ ही, अनजान लोगों से सोशल मीडिया पर दोस्ती करने और निजी जानकारी साझा करने से बचने की अपील की। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध का शिकार होने पर घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं। इसके अतिरिक्त, साइबर क्राइम पोर्टल (Cyber Crime Portal) के माध्यम से भी ऑनलाइन शिकायत की जा सकती है। ए .एस.आई प्रिया कुमारी ने भी बच्चों को अनजान लिंक और एप से सावधान रहने तथा ऑनलाइन परेशानी होने पर अभिभावक, शिक्षक या पुलिस को जानकारी देने की सलाह दी।

इस दौरान साइबर थाना की ओर से छात्र-छात्राओं के बीच साइबर सुरक्षा से संबंधित जागरूकता पत्रक वितरित किए गए। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ममता कुमारी ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ साइबर सुरक्षा की जानकारी देना भी जरूरी है।
कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी कुमार गौरव, सन्नी कुमार, अभिषेक कुमार, जितेंद्र कुमार, ललिता कुमारी, गुलाम रहमानी, राजीव कुमार, मोहम्मद एजाज, सुशील तांती, कुंदन कुमार, अंशुमन शुभम एवं अंकुश कुमार सिंह सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, पुलिसकर्मी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *