शेखपुरा में 3 दिन से लापता 10 वर्षीय बालक मिला:अपहरण के बाद खिड़की से कूदकर भागा, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

शेखपुरा में 3 दिन से लापता 10 वर्षीय बालक मिला:अपहरण के बाद खिड़की से कूदकर भागा, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

शेखपुरा के जयरामपुर थाना क्षेत्र के काशी बीघा गांव से तीन दिन पहले लापता हुए 10 वर्षीय बालक सुंदर कुमार को पुलिस ने मंगलवार को सकुशल बरामद कर लिया। सुंदर, फेकन मांझी का पुत्र है, जो 8 अगस्त की शाम खेलने के दौरान गायब हो गया था। जयरामपुर थाना अध्यक्ष लाली कुमारी ने बताया कि बालक के पिता फेकन मांझी ने 9 अगस्त को स्थानीय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बालक को नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र अंतर्गत गिलानी से बरामद किया। बरामद बालक सुंदर ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने उसे गांव से खेलते समय पकड़ा और एक चार पहिया वाहन में ले जाकर बोरे में बांध दिया। उसे एक अज्ञात स्थान पर एक कमरे में रखा गया था। सुंदर के अनुसार, वह रात में कमरे की खिड़की से कूदकर भागने में सफल रहा। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस इस मामले की गहन छानबीन कर रही है। बालक को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है। शेखपुरा के जयरामपुर थाना क्षेत्र के काशी बीघा गांव से तीन दिन पहले लापता हुए 10 वर्षीय बालक सुंदर कुमार को पुलिस ने मंगलवार को सकुशल बरामद कर लिया। सुंदर, फेकन मांझी का पुत्र है, जो 8 अगस्त की शाम खेलने के दौरान गायब हो गया था। जयरामपुर थाना अध्यक्ष लाली कुमारी ने बताया कि बालक के पिता फेकन मांझी ने 9 अगस्त को स्थानीय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बालक को नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र अंतर्गत गिलानी से बरामद किया। बरामद बालक सुंदर ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने उसे गांव से खेलते समय पकड़ा और एक चार पहिया वाहन में ले जाकर बोरे में बांध दिया। उसे एक अज्ञात स्थान पर एक कमरे में रखा गया था। सुंदर के अनुसार, वह रात में कमरे की खिड़की से कूदकर भागने में सफल रहा। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस इस मामले की गहन छानबीन कर रही है। बालक को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *