बांका मुख्यालय के टाउन थाना क्षेत्र स्थित लघु जल संसाधन विभाग के लघु सिंचाई प्रमंडल कार्यालय समेत 2 जगह SVU पटना की टीम छापेमारी कर रही है। यह कार्रवाई लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता हरेंद्र कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में की जा रही है। मंगलवार सुबह से SVU की टीम हरेंद्र कुमार के आवास और कार्यालय पर छानबीन कर रही है। इस दौरान आवास से भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ है। हरेंद्र कुमार ने करीब एक माह पहले ही बांका में कार्यपालक अभियंता के पद पर योगदान देना शुरू किया है। इससे पहले वे गयाजी जिले में पदस्थापित थे। गयाजी में पदस्थापन के दौरान उनके खिलाफ एक व्यक्ति ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर एसवीयू ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के क्रम में मंगलवार को उनके चार ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया गया। कार्यपालक अभियंता के चेंबर को किया गया सील बांका में एसवीयू की टीम ने जगतपुर स्थित कार्यपालक अभियंता के आवास पर पहुंचकर तलाशी ली। इसके अलावा लघु जल संसाधन विभाग के कार्यालय में भी टीम ने दस्तावेजों और विभागीय अभिलेखों की जांच शुरू की। टीम आय के स्रोत, संपत्ति से संबंधित कागजात और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों को खंगाल रही है। कार्यालय में कार्यपालक अभियंता के चेंबर को भी सील कर दिया गया है। छापेमारी के दौरान बरामद दस्तावेजों और अन्य सामग्री की जांच के बाद ही मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। 2 गाड़ियों से जांच के लिए पहुंची टीम निगरानी विभाग की टीम दो वाहनों से कार्यालय पहुंची। टीम के अधिकारी कार्यालय के अंदर मौजूद दस्तावेजों और अन्य संबंधित कागजातों की गहनता से जांच कर रहे हैं। इस कार्रवाई के दौरान स्थानीय प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी मौके पर मौजूद है। छापेमारी को लेकर विशेष निगरानी इकाई की टीम के अधिकारियों ने फिलहाल कोई भी जानकारी देने से इनकार किया है। अधिकारियों के अनुसार, कार्रवाई पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी और बरामदगी से संबंधित स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वर्तमान में गुप्त सूचना और दर्ज मामले के आधार पर कार्यालय में जांच जारी है। बांका मुख्यालय के टाउन थाना क्षेत्र स्थित लघु जल संसाधन विभाग के लघु सिंचाई प्रमंडल कार्यालय समेत 2 जगह SVU पटना की टीम छापेमारी कर रही है। यह कार्रवाई लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता हरेंद्र कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में की जा रही है। मंगलवार सुबह से SVU की टीम हरेंद्र कुमार के आवास और कार्यालय पर छानबीन कर रही है। इस दौरान आवास से भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ है। हरेंद्र कुमार ने करीब एक माह पहले ही बांका में कार्यपालक अभियंता के पद पर योगदान देना शुरू किया है। इससे पहले वे गयाजी जिले में पदस्थापित थे। गयाजी में पदस्थापन के दौरान उनके खिलाफ एक व्यक्ति ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर एसवीयू ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के क्रम में मंगलवार को उनके चार ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया गया। कार्यपालक अभियंता के चेंबर को किया गया सील बांका में एसवीयू की टीम ने जगतपुर स्थित कार्यपालक अभियंता के आवास पर पहुंचकर तलाशी ली। इसके अलावा लघु जल संसाधन विभाग के कार्यालय में भी टीम ने दस्तावेजों और विभागीय अभिलेखों की जांच शुरू की। टीम आय के स्रोत, संपत्ति से संबंधित कागजात और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों को खंगाल रही है। कार्यालय में कार्यपालक अभियंता के चेंबर को भी सील कर दिया गया है। छापेमारी के दौरान बरामद दस्तावेजों और अन्य सामग्री की जांच के बाद ही मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। 2 गाड़ियों से जांच के लिए पहुंची टीम निगरानी विभाग की टीम दो वाहनों से कार्यालय पहुंची। टीम के अधिकारी कार्यालय के अंदर मौजूद दस्तावेजों और अन्य संबंधित कागजातों की गहनता से जांच कर रहे हैं। इस कार्रवाई के दौरान स्थानीय प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी मौके पर मौजूद है। छापेमारी को लेकर विशेष निगरानी इकाई की टीम के अधिकारियों ने फिलहाल कोई भी जानकारी देने से इनकार किया है। अधिकारियों के अनुसार, कार्रवाई पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी और बरामदगी से संबंधित स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वर्तमान में गुप्त सूचना और दर्ज मामले के आधार पर कार्यालय में जांच जारी है।

