भागलपुर में 2 गुट आपस में भिड़े:मारपीट में एक पक्ष के 6 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर; रास्ता रोकने को लेकर विवाद हुआ था

भागलपुर में 2 गुट आपस में भिड़े:मारपीट में एक पक्ष के 6 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर; रास्ता रोकने को लेकर विवाद हुआ था

भागलपुर में आपसी विवाद में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई है। मारपीट में एक पक्ष से छह लोग घायल हुए हैं। 3 की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी का इलाज मायागंज में चल रहा है। घटना अकबरनगर थाना क्षेत्र के आलमगीर गांव की है। पीड़ित पक्ष ने मारपीट का आरोप पाटीदार(गोतिया) मोहम्मद सज्जाद, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद फारूक, मोहम्मद जियाउल पर लगाया है। घायल आसमा खातून ने बताया कि उनके पाटीदार ने गली में दरवाजा लगा दिया है। एक ही गली से दोनों के घर का रास्ता है। आने-जाने में दिक्कत हो रही थी। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। ‘गली तोड़ने का विरोध किया तो मारने लगे’ आसमा खातून ने आगे बताया कि विवाद बढ़ने पर डायल-112 को हमलोगों ने फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम दोनों पक्षों को समझाने के बाद लौट गई। दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया, लेकिन मोहम्मद जियाउल उस समय नहीं गए। काफी देर बाद थाना पहुंचे। उस समय अधिकारी मौजूद नहीं थे। कुछ देर बाद आने को कहा गया। पुलिस स्टेशन से आने के बाद उनलोगों ने गली को पूरी तरह से तोड़ दिया। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। बेटा-भतीजी समेत परिवार के लोगों के साथ मारपीट की गई। किसी को भी नहीं छोड़ा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है जानकारी के मुताबिक अभी तक किसी भी पक्ष ने पुलिस से लिखित शिकायत नहीं की गई है। स्थानीय पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है। भागलपुर में आपसी विवाद में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई है। मारपीट में एक पक्ष से छह लोग घायल हुए हैं। 3 की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी का इलाज मायागंज में चल रहा है। घटना अकबरनगर थाना क्षेत्र के आलमगीर गांव की है। पीड़ित पक्ष ने मारपीट का आरोप पाटीदार(गोतिया) मोहम्मद सज्जाद, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद फारूक, मोहम्मद जियाउल पर लगाया है। घायल आसमा खातून ने बताया कि उनके पाटीदार ने गली में दरवाजा लगा दिया है। एक ही गली से दोनों के घर का रास्ता है। आने-जाने में दिक्कत हो रही थी। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। ‘गली तोड़ने का विरोध किया तो मारने लगे’ आसमा खातून ने आगे बताया कि विवाद बढ़ने पर डायल-112 को हमलोगों ने फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम दोनों पक्षों को समझाने के बाद लौट गई। दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया, लेकिन मोहम्मद जियाउल उस समय नहीं गए। काफी देर बाद थाना पहुंचे। उस समय अधिकारी मौजूद नहीं थे। कुछ देर बाद आने को कहा गया। पुलिस स्टेशन से आने के बाद उनलोगों ने गली को पूरी तरह से तोड़ दिया। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। बेटा-भतीजी समेत परिवार के लोगों के साथ मारपीट की गई। किसी को भी नहीं छोड़ा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है जानकारी के मुताबिक अभी तक किसी भी पक्ष ने पुलिस से लिखित शिकायत नहीं की गई है। स्थानीय पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *