युद्ध के बीच खामेनेई ने 6 बड़े सैन्य पदों पर की नियुक्तियां, जानें कौन हैं नए कमांडर

युद्ध के बीच खामेनेई ने 6 बड़े सैन्य पदों पर की नियुक्तियां, जानें कौन हैं नए कमांडर

नई द‍िल्‍ली। पूर्व इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) कमांडर मोहसिन रेजाई को सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (एसएनएससी) में अपना प्रतिनिधि नियुक्त करने के बाद इस्लामी क्रांति के नेता अयातुल्लाह सैय्यद मोजतबा हुसैनी खामेनेई ने अलग-अलग आदेश जारी कर छह सैन्य कमांडरों की नियुक्ति की।

ईरान की मेहर न्‍यूज एजेंसी की र‍िपोर्ट के अनुसार, ईरान के सभी सशस्त्र बलों की कमान संभालने वाले इस्लामी क्रांति के नेता अयातुल्लाह सैयद मोजतबा हुसैनी खामेनेई ने सेना के छह शीर्ष पदों पर नई नियुक्तियां कीं, जिनमें इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) के प्रमुख का पद भी शामिल है।

सशस्त्र बलों और IRGC में नई जिम्मेदारियां

चीफ ऑफ स्टाफ: मेजर जनरल अली अब्दोल्लाही को ईरानी सशस्त्र बलों का चीफ ऑफ स्टाफ बनाया गया है।

डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ: ब्रिगेडियर जनरल कियमार्स हैदरी को सशस्त्र बलों के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

IRGC मुख्य कमांडर: मेजर जनरल अहमद वाहिदी को IRGC का नया मुख्य कमांडर नियुक्त किया गया है।

IRGC डिप्टी कमांडर: मेजर जनरल मुस्तफा इजादी को IRGC का डिप्टी कमांडर-इन-चीफ नियुक्त किया गया है।

IRGC नौसेना कमांडर: रियर एडमिरल तंगसिरी की शहादत के बाद रियर एडमिरल अली ओजमाई को IRGC नौसेना की कमान सौंपी गई है।

बसीज संगठन प्रमुख: मेजर जनरल सुलेमानी की शहादत के बाद हुज्जत-उल-इस्लाम हुसैन ताएब को IRGC बसीज संगठन का प्रमुख नियुक्त किया गया है।

सुरक्षा रणनीति के लिहाज से अहम फैसला

सुप्रीम लीडर ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट में ल‍िखा कि मेजर जनरल मुस्तफा इजादी, आपकी निष्ठा, क्षमता और बहुमूल्य अनुभव को देखते हुए और आईआरजीसी के कमांडर-इन-चीफ की सिफारिश पर मैं आपको आईआरजीसी के डिप्टी कमांडर-इन-चीफ के पद पर नियुक्त करता हूं। इसके अलावा, उन्‍होंने रियर एडमिरल अली ओजमाई को आईआरजीसी नौसेना का कमांडर बनाया गया।

रियर एडमिरल अली ओजमाई, रियर एडमिरल तंगसिरी की शहादत को देखते हुए और आपकी लगन, काबिलियत और अनुभव को ध्यान में रखते हुए, आईआरजीसी के कमांडर-इन-चीफ की सिफारिश पर, मैं आपको आईआरजीसी नेवी का कमांडर नियुक्त करता हूं।

इसके अलावा उन्‍होंने नेता ने हुसैन ताएब को आईआरजीसी की बसीज संगठन का प्रमुख नियुक्त किया। सुप्रीम लीडर ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट में ल‍िखा कि हुज्जत-उल-इस्लाम हुसैन ताएब, जायोनी-अमेरिकी दुश्मन के हाथों मेजर जनरल सुलेमानी की शहादत को देखते हुए और आपकी प्रतिबद्धता, काबिलियत व अनुभव को ध्यान में रखते हुए, आईआरजीसी के कमांडर-इन-चीफ की सिफारिश पर, मैं आपको आईआरजीसी बासिज संगठन का प्रमुख नियुक्त करता हूं। इजरायल-अमेरिका से बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच ईरान की सैन्य संरचना में इस बदलाव को सुरक्षा रणनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *