बिजली के टावर से लटका मिला युवक का शव:सुबह ग्रामीणों ने देखा; एक सप्ताह पहले बाहर से घर लौटा था, जरूरी कागजात जलाने की बात सामने आई

बिजली के टावर से लटका मिला युवक का शव:सुबह ग्रामीणों ने देखा; एक सप्ताह पहले बाहर से घर लौटा था, जरूरी कागजात जलाने की बात सामने आई

महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र के रुदौली गांव में मंगलवार सुबह बिजली के टावर से एक युवक का शव लटका मिलने से हड़कंप मच गया। शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने टावर पर शव देखा तो इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान रामकोकिल (28) उर्फ दरोगा चौधरी (पुत्र बसंत चौधरी) के रूप में हुई है। वह दो भाइयों में छोटा था और अविवाहित था। उसकी बहन की शादी हो चुकी है। शव मिलने की सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो वहां बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जमा हो गए। एक सप्ताह पहले बाहर से लौटा था घर परिजनों के मुताबिक, दरोगा करीब एक सप्ताह पहले बाहर से अपने घर लौटा था। घर आने के बाद उसने कुछ जरूरी कागजात जला दिए थे। हालांकि उसने ऐसा क्यों किया, इसकी वजह परिजन नहीं बता सके। युवक के बाहर रहने और घर लौटने के बाद की गतिविधियों को लेकर भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। सुबह 5 बजे टावर पर शव देखकर ग्रामीणों ने दी सूचना मंगलवार सुबह करीब 5 बजे कुछ ग्रामीण शौच के लिए निकले थे। इसी दौरान उनकी नजर बिजली के टावर पर पड़ी। टावर पर युवक का शव लटका हुआ था। शव देखते ही ग्रामीणों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की वजह स्पष्ट नहीं, जांच में जुटी पुलिस पुलिस के मुताबिक, युवक की मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि युवक हाल में कहां था और घर लौटने के बाद उसकी गतिविधियां कैसी थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *