कोऑपरेटिव बैंक के कैंप में 50 यूनिट रक्तदान

कोऑपरेटिव बैंक के कैंप में 50 यूनिट रक्तदान

होशियारपुर | होशियारपुर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के रेलवे रोड स्थित मुख्य कार्यालय में रक्तदान एवं नि:शुल्क मेडिकल चेकअप कैंप लगाया गया। कैंप बैंक के चेयरमैन विक्रम शर्मा बोबी और पंजाब राज्य सहकारी बैंक चंडीगढ़ के निदेशक परमिंदर सिंह पन्नू के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इसमें महंत रमिंदर दास, मेयर परवीन सैनी, नरेश डोगरा एआईजी, सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कुमार शिंदा, बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर नवप्रीत सिंह, पूर्व मेयर शिव सूद, एमसी राजेश्वर दयाल बब्बी, एमसी नीलम रानी, एमसी मीना शर्मा, आयुष शर्मा और विवेकानंद शर्मा मुख्य रूप से शामिल हुए। अतिथियों ने कैंप के आयोजन के लिए चेयरमैन विक्रम शर्मा बोबी और उनकी टीम की सराहना की। चेयरमैन विक्रम शर्मा ने अतिथियों और रक्तदान करने पहुंचे युवाओं का स्वागत करते हुए बताया कि कैंप सतनाम ब्लड सेंटर होशियारपुर और लिवासा अस्पताल के सहयोग से लगाया गया। इस दौरान 50 से अधिक यूनिट रक्तदान हुआ। लिवासा अस्पताल से पहुंची डॉक्टरों की टीम ने विभिन्न बीमारियों की जांच की और मरीजों को दवाइयां भी उपलब्ध करवाईं। रक्तदान करने वाले दानियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बैंक स्टाफ सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *