गोविंदा ने अपने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, पत्नी सुनीता आहूजा के लिए बोले- वो प्यार से गाली देती है

गोविंदा ने अपने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, पत्नी सुनीता आहूजा के लिए बोले- वो प्यार से गाली देती है

Govinda On extra marital affair: बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर वन’ यानी गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा को एक समय पर पावर कपल कहा जाता था। दोनों के बीच गहरे प्यार को फैंस बेहद पंसद करते थे, लेकिन अचानक एक दिन खबर आई कि दोनों के रिश्ते में खटास आ रही है। फिर धीरे-धीरे कई मंचों पर सुनीता आहूजा ने गोविंदा के अफेयर्स पर बात करना शुरू कर दिया। एक लंबे अरसे से चर्चा है कि गोविंदा किसी और के साथ रिश्ते में हैं। इसी को लेकर खुद गोविंदा ने चुप्पी तोड़ी है और अपने ऊपर लगे एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स के दावों की सच्चाई बताई है।

गोविंदा पर पत्नी सुनीता ने लगाए थे अफेयर के आरोप

गोविंदा ने ANI संग खास बातचीत की। इस दौरान जब उनसे पत्नी सुनीता द्वारा लगाए गए अफेयर्स के आरोपों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बहुत ही शांत और मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। गोविंदा ने कहा, “सुबह से लेकर शाम तक कई देवियों से आदमी मुलाकात करता है उसे पता ही नहीं है और सुनीता इतने प्यार से मुझ गाली देती हैं कि मैं चुपचाप सुन लेता हूं और उनके हाथ से खाना भी खाता हूं। मेरा परिवार जिस मुकाम पर है और मेरे बच्चे जिस तरह से बड़े हुए हैं, उसका पूरा श्रेय सुनीता को ही जाता है। हर इंसान को भगवान ने एक खास जिम्मेदारी दी है और उनके सपोर्ट के बिना मैं आज जिस मुकाम पर हूं वहां नहीं पहुंच पाता।”

गोविंदा से आगे जवाब में कहा, “लोग अक्सर सुर्खियों में रहने या ध्यान खींचने के लिए ऐसी बातें करते हैं। क्या सफल होने या सुर्खियां बटोरने के लिए अपने ही लोगों की बुराई करना जरूरी है? सुनीता यह बहुत समझदारी से करती हैं। वह पहले मेरी तारीफ के चार शब्द कहेंगी और फिर बुराई कर देंगी। हालांकि, मुझे उनकी इन बातों में नाराजगी से ज्यादा प्यार नजर आता है। बहुत सी चीजें हैं जो बयां नहीं की जाती है और शब्दों में तो कभी भी नहीं। अगर बाहरी रूप से मैं आपके साथ तारुफ करवा दूं इन सब चीजों का तो आप देखिएगा और दूरी बनाने के लिए इल्जाम लगाना जरूरी नहीं है।”

सुनीता आहूजा ने क्या कहा था?

हाल ही में रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में नजर आईं सुनीता आहूजा ने गोविंदा के अफेयर्स पर एक बार फिर बात की थी। उन्होंने कहा था कि प्यार में सब कुछ बर्दाश्त करना पड़ता है। ‘ची ची’ (गोविंदा का निकनेम) की जिंदगी में कई अफेयर्स रहे हैं, जो बॉलीवुड में हीरो-हीरोइन के बीच होना आम बात है। सुनीता ने आगे ये भी बताया था कि इतने सालों तक गोविंदा के साथ हर मोड़ पर खड़े रहने के बाद वह उनके जैसी ही छवि वाले बेटे की हकदार हैं।

बता दें, गोविंदा और सुनीता ने साल 1987 में शादी की थी। गोविंदा के करियर और स्टारडम को बचाने के लिए शादी के शुरुआती दो सालों तक इस रिश्ते को छुपा कर रखा गया था। दोनों की एक बेटी टीना आहूजा और एक बेटा यशवर्धन आहूजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *