जमुई के टाउन थाना क्षेत्र के हरला गांव स्थित लीलकंठा बहियार में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर 2 पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान एक महिला की मौत हो गई। जबकि दोनों पक्षों से करीब 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतका की पहचान 50 वर्षीय लालो देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। परिजनों और एक पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान लालो देवी को जानबूझकर ट्रैक्टर से कुचल दिया गया। आरोप है कि गणेश मंडल उर्फ पातो मंडल ट्रैक्टर चला रहा था। देखें, मौके से आई तस्वीरें… सिलसिलेवार पढ़ें, पूरा मामला… जमीन पर जुताई को लेकर मारपीट उसके साथ मुकेश मंडल, रंजीत मंडल और गोरेलाल कुमार भी मौजूद थे। हालांकि, महिला की मौत ट्रैक्टर की चपेट में आने से हुई या किसी अन्य कारण से, इसका स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। बताया जाता है कि गोबिंद मंडल के नाम दर्ज करीब 19 एकड़ जमीन में से कुछ हिस्से का पहले ही बंटवारा हो चुका है। शेष जमीन के बंटवारे को लेकर दोनों पक्षों के बीच करीब छह महीने से विवाद चल रहा था। सोमवार को दोनों पक्ष विवादित जमीन पर जुताई करने पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट में ज्योतिष कुमार, रितिक कुमार, दयानंद मंडल, ध्यानचंद्र कुमार, जयवर्धन प्रसाद, मनोज कुमार, लीलम मंडल और बेचनी देवी समेत कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा दूसरे पक्ष से राजिंदर मंडल के पुत्र सतीश कुमार समेत अन्य लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। घायलों में कुछ का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस विवादित जमीन से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। साथ ही महिला की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष बोले-मामले की जांच की जा रही टाउन थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जमुई के टाउन थाना क्षेत्र के हरला गांव स्थित लीलकंठा बहियार में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर 2 पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान एक महिला की मौत हो गई। जबकि दोनों पक्षों से करीब 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतका की पहचान 50 वर्षीय लालो देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। परिजनों और एक पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान लालो देवी को जानबूझकर ट्रैक्टर से कुचल दिया गया। आरोप है कि गणेश मंडल उर्फ पातो मंडल ट्रैक्टर चला रहा था। देखें, मौके से आई तस्वीरें… सिलसिलेवार पढ़ें, पूरा मामला… जमीन पर जुताई को लेकर मारपीट उसके साथ मुकेश मंडल, रंजीत मंडल और गोरेलाल कुमार भी मौजूद थे। हालांकि, महिला की मौत ट्रैक्टर की चपेट में आने से हुई या किसी अन्य कारण से, इसका स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। बताया जाता है कि गोबिंद मंडल के नाम दर्ज करीब 19 एकड़ जमीन में से कुछ हिस्से का पहले ही बंटवारा हो चुका है। शेष जमीन के बंटवारे को लेकर दोनों पक्षों के बीच करीब छह महीने से विवाद चल रहा था। सोमवार को दोनों पक्ष विवादित जमीन पर जुताई करने पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट में ज्योतिष कुमार, रितिक कुमार, दयानंद मंडल, ध्यानचंद्र कुमार, जयवर्धन प्रसाद, मनोज कुमार, लीलम मंडल और बेचनी देवी समेत कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा दूसरे पक्ष से राजिंदर मंडल के पुत्र सतीश कुमार समेत अन्य लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। घायलों में कुछ का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस विवादित जमीन से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। साथ ही महिला की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष बोले-मामले की जांच की जा रही टाउन थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

