जहरीले सांप के काटने से 3 छात्राओं की मौत:छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर के पास गढ़चिरौली आश्रमशाला में घुसा जहरीला करैत, 16 छात्र ऑब्जर्वेशन में

जहरीले सांप के काटने से 3 छात्राओं की मौत:छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर के पास गढ़चिरौली आश्रमशाला में घुसा जहरीला करैत, 16 छात्र ऑब्जर्वेशन में

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर के पास गढ़चिरौली जिले में सांप के काटने से तीन छात्राओं की मौत हो गई। घटना धानोरा तालुका के जपतलाई स्थित एक अनुदानित आश्रमशाला में रात करीब 2 बजे हुई। तीन अन्य छात्राओं का गढ़चिरौली जिला सामान्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृत छात्राओं की पहचान दीपिका लकड़ा, अनु कोरेटी और सुष्मिता मंडल के रूप में हुई है। वहीं कविता किरंगा, दीपिका मड़ावी और समृद्धि नैताम का इलाज चल रहा है। 16 अन्य स्टूडेंट्स अस्पताल में निगरानी पर घटना के बाद 16 अन्य स्टूडेंट्स को भी एहतियात के तौर पर अस्पताल लाया गया है। उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। बताया जा रहा है कि आश्रमशाला में करीब 5 फीट लंबा जहरीला करैत सांप घुस गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद गढ़चिरौली विधायक मिलिंद नरोटे जिला सामान्य अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती छात्राओं से जुड़ी जानकारी ली और स्थिति का जायजा लिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *