कटिहार में ट्रैक्टर स्टंट के दौरान अगले पहिए टूटे, VIDEO:युवक बाल-बाल बचा, सोशल मीडिया पर लाइक- व्यूज के लिए स्टंट

कटिहार में ट्रैक्टर स्टंट के दौरान अगले पहिए टूटे, VIDEO:युवक बाल-बाल बचा, सोशल मीडिया पर लाइक- व्यूज के लिए स्टंट

कटिहार में सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होने की चाहत में एक युवक को ट्रैक्टर से खतरनाक स्टंट करना महंगा पड़ गया। हसनगंज प्रखंड के चापी घाट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्टंट के दौरान ट्रैक्टर के अगले पहिए टूट गए। गनीमत रही कि चालक बाल-बाल बच गया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… स्टंट देख रहे लोग हादसे से बाल- बाल बचे वायरल वीडियो में चापी गांव निवासी राजू ट्रैक्टर से स्टंट करते हुए दिख रहा है। स्टंट के दौरान अचानक ट्रैक्टर के अगले दोनों पहिए हवा में उठ जाते हैं। कुछ ही सेकंड बाद जब ट्रैक्टर के पहिए जमीन पर जोर से गिरे, तो दोनों आगे के पहिए टूट गए। इस अचानक हुए हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रैक्टर चला रहा युवक राजू सुरक्षित बच गया। वहीं, आसपास खड़े होकर स्टंट देख रहे स्थानीय लोग भी हादसे की चपेट में आने से बच गए। यदि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर भीड़ की तरफ पलट जाता, तो यह स्टंट एक बड़े हादसे में बदल सकता था। सोशल मीडिया पर लाइक, व्यूज और लोकप्रियता हासिल करने के लिए युवा इन दिनों इस तरह के खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। कटिहार में सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होने की चाहत में एक युवक को ट्रैक्टर से खतरनाक स्टंट करना महंगा पड़ गया। हसनगंज प्रखंड के चापी घाट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्टंट के दौरान ट्रैक्टर के अगले पहिए टूट गए। गनीमत रही कि चालक बाल-बाल बच गया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… स्टंट देख रहे लोग हादसे से बाल- बाल बचे वायरल वीडियो में चापी गांव निवासी राजू ट्रैक्टर से स्टंट करते हुए दिख रहा है। स्टंट के दौरान अचानक ट्रैक्टर के अगले दोनों पहिए हवा में उठ जाते हैं। कुछ ही सेकंड बाद जब ट्रैक्टर के पहिए जमीन पर जोर से गिरे, तो दोनों आगे के पहिए टूट गए। इस अचानक हुए हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रैक्टर चला रहा युवक राजू सुरक्षित बच गया। वहीं, आसपास खड़े होकर स्टंट देख रहे स्थानीय लोग भी हादसे की चपेट में आने से बच गए। यदि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर भीड़ की तरफ पलट जाता, तो यह स्टंट एक बड़े हादसे में बदल सकता था। सोशल मीडिया पर लाइक, व्यूज और लोकप्रियता हासिल करने के लिए युवा इन दिनों इस तरह के खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *