शेखपुरा के शिव मंदिरों में भक्तों की उमड़ी भीड़:सावन की दूसरी सोमवारी पर कामेश्वरनाथ-पंचबदन स्थान पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात

शेखपुरा के शिव मंदिरों में भक्तों की उमड़ी भीड़:सावन की दूसरी सोमवारी पर कामेश्वरनाथ-पंचबदन स्थान पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात

शेखपुरा में सावन माह की दूसरी सोमवारी पर शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। अहले सुबह से ही श्रद्धालु ‘बम भोले’ के जयकारों के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक कर रहे हैं। मंदिरों में बेलपत्र और फूल भी अर्पित किए जा रहे हैं। जिला मुख्यालय स्थित गिरिहिंडा पहाड़ पर महाभारत कालीन ऐतिहासिक बाबा कामेश्वरनाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। बरबीघा प्रखंड के कुशेढ़ी गांव स्थित बाबा पंचबदन स्थान में भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। जिला प्रशासन ने इन दोनों प्रमुख पूजा स्थलों, पंचबदन स्थान और बाबा कामेश्वरनाथ मंदिर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस बल तैनात मजिस्ट्रेटों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष पुलिस बल तैनात किए गए हैं। इन जवानों को श्रद्धालुओं की सेवा और सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। असामाजिक तत्वों द्वारा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने पर तत्काल कार्रवाई का आदेश भी दिया गया है। इस वर्ष सरकार ने पंचबदन स्थान पर श्रावणी मेला उत्सव को राजकीय तरीके से आयोजित करने का निर्णय लिया है। पटना जिले के बाढ़ स्थित गंगा घाट से कांवड़ में जल लेकर आने वाले कांवड़िये भी पंचबदन स्थान शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए पहुंचने लगे हैं। धार्मिक ग्रंथों और हिंदू मान्यताओं में सावन की दूसरी सोमवारी का विशेष महत्व है। इस दिन बड़ी संख्या में लोग भोले बाबा का जलाभिषेक और बेलपत्र चढ़ाने के साथ-साथ उपवास भी रखते हैं। कामेश्वरनाथ मंदिर और पंचबदन स्थान मंदिर के समीप सोमवारी के अवसर पर मेले जैसा दृश्य उत्पन्न हो गया है और ‘बोल बम’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। शेखपुरा में सावन माह की दूसरी सोमवारी पर शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। अहले सुबह से ही श्रद्धालु ‘बम भोले’ के जयकारों के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक कर रहे हैं। मंदिरों में बेलपत्र और फूल भी अर्पित किए जा रहे हैं। जिला मुख्यालय स्थित गिरिहिंडा पहाड़ पर महाभारत कालीन ऐतिहासिक बाबा कामेश्वरनाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। बरबीघा प्रखंड के कुशेढ़ी गांव स्थित बाबा पंचबदन स्थान में भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। जिला प्रशासन ने इन दोनों प्रमुख पूजा स्थलों, पंचबदन स्थान और बाबा कामेश्वरनाथ मंदिर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस बल तैनात मजिस्ट्रेटों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष पुलिस बल तैनात किए गए हैं। इन जवानों को श्रद्धालुओं की सेवा और सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। असामाजिक तत्वों द्वारा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने पर तत्काल कार्रवाई का आदेश भी दिया गया है। इस वर्ष सरकार ने पंचबदन स्थान पर श्रावणी मेला उत्सव को राजकीय तरीके से आयोजित करने का निर्णय लिया है। पटना जिले के बाढ़ स्थित गंगा घाट से कांवड़ में जल लेकर आने वाले कांवड़िये भी पंचबदन स्थान शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए पहुंचने लगे हैं। धार्मिक ग्रंथों और हिंदू मान्यताओं में सावन की दूसरी सोमवारी का विशेष महत्व है। इस दिन बड़ी संख्या में लोग भोले बाबा का जलाभिषेक और बेलपत्र चढ़ाने के साथ-साथ उपवास भी रखते हैं। कामेश्वरनाथ मंदिर और पंचबदन स्थान मंदिर के समीप सोमवारी के अवसर पर मेले जैसा दृश्य उत्पन्न हो गया है और ‘बोल बम’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *