जालंधर के बूटा पिंड में घर पर चली गोली:दो कारों के शीशे टूटे, बाइक पर पहुंचे युवक, गालियां दी, घर के शीशे भी तोड़ दिए

जालंधर के बूटा पिंड में घर पर चली गोली:दो कारों के शीशे टूटे, बाइक पर पहुंचे युवक, गालियां दी, घर के शीशे भी तोड़ दिए

जालंधर के बूटा पिंड में पुरानी रंजिश को लेकर देर रात करीब तीन बजे बदमाशों ने घर पर हमला कर दिया और पीड़ित परिवार बदमाशों पर गोली चलाने के आरोप लगाए है। हमले के दौरान गली में खड़ी दो कारों के शीशे टूट गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को दो खोल बरामद हुए और पुलिस मामले की जांच में जुट गई। बूटा पिंड की रहने वाली रेखा ने बताया कि वह देर रात अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थी। देर रात पास इलाके के रहने वाले बदमाश पुरानी रंजिश के चलते उनकी गली में तेज रफ्तार से बाइक लेकर उनके घर के बाहर आकर रुके और बाइक से उतरने के बाद गालियाँ निकालने लग पड़े। रेखा ने बताया कि पहले बदमाशों ने उनके घर पर तेजधार हथियारों से हमला कर घर की खिड़की तोड़ दी फिर दरवाजे पर हमला करना शुरू कर दिया, जिसके बाद वह बच्चों को लेकर घर की छत पर चली गई। उसने आरोप लगाए कि गाली गलौज करते हुए बदमाश तीन रौंद गोलियाँ चला फरार हो गए। उन्होंने बताया कि हमले की शिकायत थाना संबंधित थाने की पुलिस को दी और पुलिस को दो खोल बरामद हुए।
वहीं थाना छह के एसएचओ राजवंत कौर ने बताया कि उनकी टीम सूचना पाकर मौके पर पहुंची थी। पुलिस टीम को दो खोल बरामद हुए हैं। उनकी टीम मामले की जांच में जुटी हुई है और वह जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *