मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में चेन स्नेचिंग करती पकड़ी 2 महिलाएं:चोरी के लिए हरियाणा से आती थीं; गिरोह की जानकारी जुटा रही पुलिस

मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में चेन स्नेचिंग करती पकड़ी 2 महिलाएं:चोरी के लिए हरियाणा से आती थीं; गिरोह की जानकारी जुटा रही पुलिस

दौसा जिले की मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस ने मंदिर में दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं के गले से चेन व मंगलसूत्र काटने और जेबतराशी करने वाली गैंग का खुलासा करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो चांदी की चेन, एक सोने की चेन और दो कैची नुमा कटर बरामद किए हैं। महिला का मंगलसूत्र-चेन चोरी हुए थे थाना इंचार्ज सचिन शर्मा ने बताया कि शनिवार को विनय शर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि बालाजी मंदिर में दर्शन के दौरान अज्ञात व्यक्ति उनकी पत्नी के गले से मंगलसूत्र, चेन चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई। पुलिस ने श्रद्धालुओं की भीड़ में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही संदिग्ध महिलाओं के हुलिए के आधार पर तलाश शुरू की। इसी दौरान पुलिस को दो महिलाएं संदिग्ध गतिविधियां करती नजर आईं। पुलिस टीम ने दोनों को पकड़कर पूछताछ की और तलाशी ली तो उनके पास से चेन और दो कटर बरामद हुए। पुलिस दोनों महिलाओं से पूछताछ कर रही है। दोनों आरोपी हरियाणा की रहने वाली पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिलाओं की पहचान किरण देवी पत्नी किशन और अंजली पुत्री राजू, दोनों निवासी बलियाली, थाना भवानीखेड़ा, जिला भिवानी, हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस इनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य वारदातों में शामिल होने के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *