हिलसा के होटल में फायरिंग, ग्राहक घायल:स्कूटी सवार बदमाशों ने मारी गोली, घायल पटना रेफर

हिलसा के होटल में फायरिंग, ग्राहक घायल:स्कूटी सवार बदमाशों ने मारी गोली, घायल पटना रेफर

हिलसा शहर के पश्चिमी बाईपास स्थित एक होटल में रविवार देर शाम स्कूटी सवार बदमाशों ने गोलीबारी की। इस घटना में होटल में चाय पी रहे एक ग्राहक के बाएं पैर में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान एकंगरसराय थाना क्षेत्र के कोशियावां गांव निवासी अवधेश प्रसाद के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, होटल में लोग चाय-नाश्ता कर रहे थे, तभी दो से तीन स्कूटी सवार बदमाश वहां पहुंचे। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए गोली चला दी। गोली चलते ही होटल में अफरातफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान विकास कुमार के पैर में गोली लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल विकास को हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष चंद्रभानु ने बताया कि उन्हें होटल में गोलीबारी की सूचना मिली है और एक युवक के पैर में गोली लगने की पुष्टि हुई है। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। हिलसा शहर के पश्चिमी बाईपास स्थित एक होटल में रविवार देर शाम स्कूटी सवार बदमाशों ने गोलीबारी की। इस घटना में होटल में चाय पी रहे एक ग्राहक के बाएं पैर में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान एकंगरसराय थाना क्षेत्र के कोशियावां गांव निवासी अवधेश प्रसाद के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, होटल में लोग चाय-नाश्ता कर रहे थे, तभी दो से तीन स्कूटी सवार बदमाश वहां पहुंचे। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए गोली चला दी। गोली चलते ही होटल में अफरातफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान विकास कुमार के पैर में गोली लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल विकास को हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष चंद्रभानु ने बताया कि उन्हें होटल में गोलीबारी की सूचना मिली है और एक युवक के पैर में गोली लगने की पुष्टि हुई है। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *