भारत-नेपाल सीमा पर 546 बोतल नेपाली शराब जब्त:घोड़ासन में एक नाबालिग सहित 3 हिरासत में, तीन बाइक भी बरामद

भारत-नेपाल सीमा पर 546 बोतल नेपाली शराब जब्त:घोड़ासन में एक नाबालिग सहित 3 हिरासत में, तीन बाइक भी बरामद

भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ सशस्त्र सीमा बल (SSB) और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को दो अलग-अलग अभियानों में 546 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब जब्त की गई। इस दौरान तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पहली कार्रवाई 71वीं वाहिनी SSB की बी कंपनी, बीओपी न्यू कोरैया ने खुफिया जानकारी के आधार पर घोड़ासहन थाना क्षेत्र के यदुवंशी नगर के पास की। रविवार शाम गश्ती दल ने भंगाहा, थाना झरौखर निवासी एक 16 वर्षीय नाबालिग को नेपाली शराब के साथ पकड़ा। उसके पास से 300 एमएल की 60 बोतल (कुल 18 लीटर) शराब, एक हीरो स्प्लेंडर प्रो बाइक और एक रेडमी 15 5G मोबाइल फोन बरामद हुआ। यह खेप नेपाल के खाप घिउरा से घोड़ासहन लाई जा रही थी। घोड़ासहन थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है। दूसरी कार्रवाई 71वीं वाहिनी SSB की जी कंपनी बरहरवा और जितना थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से की। सैनिक रोड के पास रविवार शाम करीब 6:35 बजे टीम ने 420 बोतल नेपाली शराब बरामद की। प्रत्येक बोतल 300 एमएल की थी, जिसकी कुल मात्रा 126 लीटर है। मौके से लखौरा, थाना छौड़ादानो निवासी रामेंद्र कुमार (18) और रणवीर कुमार (23) को गिरफ्तार किया गया। यह शराब नेपाल के पिपरपाती से लखौरा लाई जा रही थी। जितना थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि जब्त शराब, बाइक और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ सशस्त्र सीमा बल (SSB) और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को दो अलग-अलग अभियानों में 546 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब जब्त की गई। इस दौरान तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पहली कार्रवाई 71वीं वाहिनी SSB की बी कंपनी, बीओपी न्यू कोरैया ने खुफिया जानकारी के आधार पर घोड़ासहन थाना क्षेत्र के यदुवंशी नगर के पास की। रविवार शाम गश्ती दल ने भंगाहा, थाना झरौखर निवासी एक 16 वर्षीय नाबालिग को नेपाली शराब के साथ पकड़ा। उसके पास से 300 एमएल की 60 बोतल (कुल 18 लीटर) शराब, एक हीरो स्प्लेंडर प्रो बाइक और एक रेडमी 15 5G मोबाइल फोन बरामद हुआ। यह खेप नेपाल के खाप घिउरा से घोड़ासहन लाई जा रही थी। घोड़ासहन थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है। दूसरी कार्रवाई 71वीं वाहिनी SSB की जी कंपनी बरहरवा और जितना थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से की। सैनिक रोड के पास रविवार शाम करीब 6:35 बजे टीम ने 420 बोतल नेपाली शराब बरामद की। प्रत्येक बोतल 300 एमएल की थी, जिसकी कुल मात्रा 126 लीटर है। मौके से लखौरा, थाना छौड़ादानो निवासी रामेंद्र कुमार (18) और रणवीर कुमार (23) को गिरफ्तार किया गया। यह शराब नेपाल के पिपरपाती से लखौरा लाई जा रही थी। जितना थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि जब्त शराब, बाइक और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *