आजमनगर प्रखंड में महानंदा नदी में नहाने के दौरान 12 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। इस हादसे में एक अन्य बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना रविवार को आजमनगर प्रखंड की अरीहाना पंचायत के वार्ड संख्या-8 स्थित गुठैली चौक के पास हुई। यहां चार बच्चे महानंदा नदी की धार में नहाने गए थे। नहाते समय वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की मदद से दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं, दो अन्य बच्चों को गंभीर हालत में नदी से निकालकर तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान सुबोध राय के 12 वर्षीय पुत्र अनमोल कुमार राय की मौत हो गई। दूसरे बच्चे का इलाज जारी है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि महानंदा नदी में डूबने की यह पहली घटना नहीं है; पहले भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। अरीहाना पंचायत के मुखिया विजय प्रकाश केवट ने बताया कि मृतक अनमोल के पिता प्रवासी मजदूर हैं। उनके घर पहुंचने के बाद ही शव के पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं पर निर्णय लिया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया था। आजमनगर प्रखंड में महानंदा नदी में नहाने के दौरान 12 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। इस हादसे में एक अन्य बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना रविवार को आजमनगर प्रखंड की अरीहाना पंचायत के वार्ड संख्या-8 स्थित गुठैली चौक के पास हुई। यहां चार बच्चे महानंदा नदी की धार में नहाने गए थे। नहाते समय वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की मदद से दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं, दो अन्य बच्चों को गंभीर हालत में नदी से निकालकर तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान सुबोध राय के 12 वर्षीय पुत्र अनमोल कुमार राय की मौत हो गई। दूसरे बच्चे का इलाज जारी है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि महानंदा नदी में डूबने की यह पहली घटना नहीं है; पहले भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। अरीहाना पंचायत के मुखिया विजय प्रकाश केवट ने बताया कि मृतक अनमोल के पिता प्रवासी मजदूर हैं। उनके घर पहुंचने के बाद ही शव के पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं पर निर्णय लिया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया था।

