मुजफ्फरपुर में क्राइम कंट्रोल को लेकर वाहन चेकिंग अभियान:हथौड़ी समेत कई थानों में 1000 से अधिक वाहनों की जांच, चालान कटे

मुजफ्फरपुर में क्राइम कंट्रोल को लेकर वाहन चेकिंग अभियान:हथौड़ी समेत कई थानों में 1000 से अधिक वाहनों की जांच, चालान कटे

मुजफ्फरपुर जिले में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने, विधि-व्यवस्था बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से रविवार शाम से देर रात तक सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक कान्तेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर हथौड़ी थाना सहित जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में थानाध्यक्षों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की जांच की। इस अभियान के दौरान 1000 से अधिक बाइक और अन्य वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने बिना हेलमेट बाइक चलाने, ट्रिपल लोडिंग और आवश्यक कागजात नहीं रखने जैसे यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में कार्रवाई की। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे गए और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई। हथौड़ी थाना क्षेत्र में बलुआहाँ ढाला चौक, सनाठी पुल और हथौड़ी बाजार सहित कई प्रमुख स्थानों पर पुलिस ने देर रात तक वाहन जांच की। अचानक शुरू हुए इस बड़े अभियान को देखकर वाहन चालकों में सतर्कता देखी गई। कई स्थानों पर पुलिस ने एक-एक कर वाहनों को रोककर कागजात, हेलमेट और अन्य जरूरी नियमों की जांच की। मामले को लेकर हथौड़ी थानाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के लिए यह सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि बिना हेलमेट, ट्रिपल लोडिंग सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई और 3000 रुपये से अधिक के चालान काटे गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस तरह का अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। पुलिस का लक्ष्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के साथ-साथ सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करना भी है। मुजफ्फरपुर जिले में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने, विधि-व्यवस्था बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से रविवार शाम से देर रात तक सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक कान्तेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर हथौड़ी थाना सहित जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में थानाध्यक्षों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की जांच की। इस अभियान के दौरान 1000 से अधिक बाइक और अन्य वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने बिना हेलमेट बाइक चलाने, ट्रिपल लोडिंग और आवश्यक कागजात नहीं रखने जैसे यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में कार्रवाई की। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे गए और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई। हथौड़ी थाना क्षेत्र में बलुआहाँ ढाला चौक, सनाठी पुल और हथौड़ी बाजार सहित कई प्रमुख स्थानों पर पुलिस ने देर रात तक वाहन जांच की। अचानक शुरू हुए इस बड़े अभियान को देखकर वाहन चालकों में सतर्कता देखी गई। कई स्थानों पर पुलिस ने एक-एक कर वाहनों को रोककर कागजात, हेलमेट और अन्य जरूरी नियमों की जांच की। मामले को लेकर हथौड़ी थानाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के लिए यह सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि बिना हेलमेट, ट्रिपल लोडिंग सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई और 3000 रुपये से अधिक के चालान काटे गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस तरह का अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। पुलिस का लक्ष्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के साथ-साथ सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करना भी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *