कैमूर के रामगढ़ में रविवार रात एक सड़क दुर्घटना में बक्सर जिले का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक गुप्ताधाम से मोटर साइकिल से लौट रहा था, तभी दैत्यरा बाबा के समीप भंगड़ा पास पर उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल रामगढ़ रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, बक्सर निवासी भरत प्रसाद के पुत्र विकास प्रसाद अपनी मोटर साइकिल से अकेले गुप्ताधाम दर्शन करने गए थे। रात में दर्शन कर वापस लौटते समय दतरया बाबा के समीप भगड़ा के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सड़क से गुजर रहे लोगों की सूचना पर ग्रामीणों ने घायल विकास को रेफरल अस्पताल रामगढ़ पहुंचाया। रामगढ़ रेफरल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. कुमार रविशंकर ने बताया कि घायल युवक को अर्ध-बेहोशी की स्थिति में लाया गया था और वह बहुत कम बोल पा रहा था। प्राथमिक उपचार के बाद आशंका है कि उसके सिर में अंदरूनी गंभीर चोट आई है। मस्तिष्क के सीटी स्कैन और बेहतर चिकित्सीय देखभाल के लिए उसे सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है। दुर्घटना रात में हुई थी और मौके पर परिजन मौजूद नहीं थे। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई कुंदन कुमार ने तत्परता दिखाते हुए अपने चौकीदार को एम्बुलेंस के साथ घायल युवक के साथ तैनात कर दिया, ताकि उसे सुरक्षित सदर अस्पताल भभुआ पहुंचाया जा सके और इलाज में कोई देरी न हो। कैमूर के रामगढ़ में रविवार रात एक सड़क दुर्घटना में बक्सर जिले का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक गुप्ताधाम से मोटर साइकिल से लौट रहा था, तभी दैत्यरा बाबा के समीप भंगड़ा पास पर उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल रामगढ़ रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, बक्सर निवासी भरत प्रसाद के पुत्र विकास प्रसाद अपनी मोटर साइकिल से अकेले गुप्ताधाम दर्शन करने गए थे। रात में दर्शन कर वापस लौटते समय दतरया बाबा के समीप भगड़ा के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सड़क से गुजर रहे लोगों की सूचना पर ग्रामीणों ने घायल विकास को रेफरल अस्पताल रामगढ़ पहुंचाया। रामगढ़ रेफरल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. कुमार रविशंकर ने बताया कि घायल युवक को अर्ध-बेहोशी की स्थिति में लाया गया था और वह बहुत कम बोल पा रहा था। प्राथमिक उपचार के बाद आशंका है कि उसके सिर में अंदरूनी गंभीर चोट आई है। मस्तिष्क के सीटी स्कैन और बेहतर चिकित्सीय देखभाल के लिए उसे सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है। दुर्घटना रात में हुई थी और मौके पर परिजन मौजूद नहीं थे। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई कुंदन कुमार ने तत्परता दिखाते हुए अपने चौकीदार को एम्बुलेंस के साथ घायल युवक के साथ तैनात कर दिया, ताकि उसे सुरक्षित सदर अस्पताल भभुआ पहुंचाया जा सके और इलाज में कोई देरी न हो।

