प्रयागराज में इंडिगो एयरलाइंस में काम करने वाली युवती को ट्रेनिंग के बहाने प्रयागराज बुलाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। उसके नाक, सिर, गले और मुंह पर वारकर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसक हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने सूबेदार पिता क तहरीर पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जो खुद एयरलाइंस में ही मैनेजर है। मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली युवती मूलरूप से दिल्ली की रहने वाली है और मौजूदा समय में ग्वालियर में इंडिगो एयरलाइंस में तैनात है। उसके पिता ने पुलिस को बताया, मैं सेना में सूबेदार हूं और दीमापुर नागालैंड में तैनात हूं। नजफगढ़ दिल्ली का रहने वाला रोहित सिंह भी इंडिगो में मैनेजर है जो प्रयागराज के एयरपोर्ट पीपलगांव में रहता है। छह अगस्त को दोपहर 1:40 मिनट पर बेटी के फोन से उसने मुझे फोन किया। कहा कि आपकी बेटी सीढ़ियों से गिर गई है और अस्पताल में भर्ती है। वह फ्लाइट लेकर आठ अगस्त की सुबह छह बजे अस्पताल पहुुंचे तो बेटी वेंटिलेटर पर बेहोश पड़ी मिली। उसके सिर, नाक, मुंह और गले पर गंभीर चोटें थीं। प्रताड़ित किया और फिर जान लेने की कोशिश की पिता ने आरोप लगाया कि रोहित सिंह ने ट्रेनिंग के नाम पर बेटी को प्रयागराज बुलाया और अपने किराये के मकान पर ले गया। उसे प्रताड़ित किया और जान से मारने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाया गया तो उसने बताया कि वह शादीशुदा है। उसका युवती से अफेयर है। छह अगस्त को वह आई थी, इसी दौरान एक अन्य युवक से बातचीत करने को लेकर उसने आपत्ति जताई तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया। आरोपी बोला, फांसी लगाने की कोशिश की बात बढ़ी तो वह बाहर निकल आया और तभी युवती ने कमरा भीतर से बंद कर लिया। बहुत देर तक वह दरवाजा खटखटाता रहा। किसी तरह दरवाजा खोला तो देखा कि वह फंदे पर लटकने की कोशिश कर रही थी। किसी तरह नीचे उतारकर उसे अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। एयरपोर्ट थाना प्रभारी राजेश उपाध्याय ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती की हालत में सुधार होने पर उसका बयान दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


