‘छात्रों की मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे’, JPSC-JSSC आंदोलन के समर्थन में रांची पहुंची कॉकरोच जनता पार्टी

JPSC JSSC Protest: जेपीएससी जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहे छात्रों के प्रोटेस्ट के समर्थन में कॉकरोच जनता पार्टी की एक टीम रांची पहुंची है। पार्टी के प्रतिनिधियों ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ खड़े होने का ऐलान किया है। CJP ने कहा कि उसकी अपनी कोई नई मांग नहीं है और वह छात्रों की मौजूदा मांगों का पूरी तरह समर्थन करती है।

छात्रों की हर मांग पूरी होने तक जारी रहेगा समर्थन

CJP के प्रतिनिधि ने कहा कि पार्टी का रुख स्पष्ट है और वह प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांगों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि अगर यहां एक भी छात्र खुद को पीड़ित या असंतुष्ट महसूस करता है और उसे लगता है कि उसे न्याय नहीं मिला तो इसका मतलब है कि न्याय नहीं हुआ।

उन्होंने विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर लगाए गए होर्डिंग का जिक्र करते हुए कहा कि उसमें लिखा था, ‘बोलना ही गाना है और चलना ही नृत्य है।’ CJP प्रतिनिधि ने कहा कि छात्र केवल अपनी बात रख रहे हैं, ऐसे में सरकार को उनकी आवाज सुननी चाहिए। उन्होंने छात्रों के मार्च को भी उनके अधिकारों के लिए उठाई जा रही आवाज बताया।

कुछ मांगें मानकर सरकार ने अपनी नाकामी स्वीकार की

CJP ने कहा कि सरकार ने छात्रों की कुछ मांगें स्वीकार कर अपनी विफलता को पहले ही स्वीकार कर लिया है। पार्टी के प्रतिनिधि ने सवाल उठाया कि अगर सरकार ने कुछ मामलों में कार्रवाई की है तो फिर JSSC CGL परीक्षा में किसी तरह की अनियमितता नहीं होने की बात कैसे कही जा सकती है?

उन्होंने कहा कि JSSC CGL और अन्य लंबित मुद्दों को लेकर छात्रों की मांगें पूरी की जानी चाहिए। CJP ने साफ किया कि जब तक छात्रों की सभी मांगें स्वीकार नहीं की जातीं, तब तक वह आंदोलन से पीछे नहीं हटेगी।

400 वॉलंटियर्स के साथ आंदोलन में समर्थन का दावा

CJP प्रतिनिधि ने बताया कि पार्टी के करीब 400 वॉलंटियर्स छात्रों के आंदोलन में सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन्हीं वॉलंटियर्स की मदद से पार्टी ने पहले दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था।

उन्होंने कहा कि CJP छात्रों के पीछे मजबूती से खड़ी रहेगी और उनके मार्च को सफल बनाने में सहयोग करेगी। पार्टी ने दोहराया कि छात्रों की सभी मांगें पूरी होने तक वह रांची में मौजूद रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *