‘छात्रों के कंधे पर राजनीति कर रहे राहुल गांधी’, कांग्रेस पर बरसे बीजेपी नेता शहनवाज हुसैन

‘छात्रों के कंधे पर राजनीति कर रहे राहुल गांधी’, कांग्रेस पर बरसे बीजेपी नेता शहनवाज हुसैन

Shahnawaz Hussain on Rahul Gandhi: देश में पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं और रोजगार को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शनों पर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। नीट पेपर लीक के बाद दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन से लेकर उत्तर प्रदेश में छात्रों के कार्यक्रम तक, राहुल गांधी लगातार युवाओं और रोजगार के मुद्दे उठा रहे हैं। अब बिहार के भागलपुर में बीजेपी नेता शहनवाज हुसैन ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि छात्रों के कंधों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए बल्कि उनकी समस्याओं का समाधान होना चाहिए।

छात्रों के मुद्दों से राजनीतिक फायदा उठाना चाहती है कांग्रेस

शहनवाज हुसैन ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अब छात्रों के मुद्दों के जरिए अपनी राजनीतिक आवाज मजबूत करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को छात्रों के मुद्दों पर राजनीति करने के बजाय उन राज्यों में युवाओं की भर्ती और परीक्षाओं की स्थिति पर जवाब देना चाहिए, जहां कांग्रेस सत्ता में है।

बीजेपी नेता ने कहा कि पेपर लीक के मामलों को लेकर केंद्र सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं और संसद में कड़ा कानून भी पारित किया जा चुका है। ऐसे में छात्रों के मुद्दों का राजनीतिक इस्तेमाल करने के बजाय उनके समाधान पर ध्यान दिया जाना चाहिए।

नीट विवाद के बाद अब JPSC-JSSC पर बवाल, छात्रों के प्रदर्शन से बढ़ी हलचल

छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दे पिछले कुछ समय से राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में बने हुए हैं। नीट यूजी पेपर लीक और परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर लंबे समय तक प्रदर्शन हुआ। इसी प्रदर्शन के बीच तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा भी देना पड़ा था। इसके अलावा झारखंड में भी JPSC और JSSC परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन जारी है।

प्रयागराज में राहुल गांधी ने उठाया रोजगार का मुद्दा

राहुल गांधी ने शनिवार को प्रयागराज में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में युवाओं से करीब 47 मिनट बातचीत की। उन्होंने शिक्षा, बेरोजगारी, सरकारी भर्ती और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की वजह से बदलते रोजगार बाजार को लेकर सरकार पर सवाल उठाए।

राहुल गांधी ने कहा कि युवाओं को महंगी शिक्षा के बाद ऐसी डिग्री मिल रही है, जो रोजगार की गारंटी नहीं देती। उन्होंने दावा किया कि युवाओं के सामने रोजगार के कई रास्ते बंद हो चुके हैं। मैन्युफैक्चरिंग, स्टार्टअप, सरकारी नौकरी, पब्लिक सेक्टर और कॉर्पोरेट नौकरियों को लेकर उन्होंने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *